ब्राजील में हर घंटे 13 से कम उम्र की 4 लड़कियों से होता है दुष्कर्म : रिपोर्ट

ब्राजील में 13 से कम उम्र की चार लड़कियों के साथ हर घंटे दुष्कर्म होता है। हर दो मिनट में पुलिस को महिलाओं के खिलाफ हिंसा की रिपोर्ट मिलती है। यह खुलासा गैर-सरकारी संगठन ब्राजीलियाई फोरम पब्लिक सिक्योरिटी की रिपोर्ट में हुआ है। 20 करोड़ की आबादी वाले ब्राजील में महिलाओं की स्थिति बेहद भयावह है। राष्ट्रीय हत्या दर में 10.8% कमी के बावजूद पिछले साल की तुलना में इस साल महिलाओं की हत्या में 4% की वृद्धि हुई है।
 

/ Updated: Sep 19 2019, 04:20 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

नई दिल्ली. ब्राजील में 13 से कम उम्र की चार लड़कियों के साथ हर घंटे दुष्कर्म होता है। हर दो मिनट में पुलिस को महिलाओं के खिलाफ हिंसा की रिपोर्ट मिलती है। यह खुलासा गैर-सरकारी संगठन ब्राजीलियाई फोरम पब्लिक सिक्योरिटी की रिपोर्ट में हुआ है। 20 करोड़ की आबादी वाले ब्राजील में महिलाओं की स्थिति बेहद भयावह है। राष्ट्रीय हत्या दर में 10.8% कमी के बावजूद पिछले साल की तुलना में इस साल महिलाओं की हत्या में 4% की वृद्धि हुई है।

- 10 सितंबर को जारी रिपोर्ट के मुताबिक, महिलाओं की हत्याओं के मामलों में से 88% में अपराधी उसका साथी या पूर्व साथी था। 2 लाख 63 हजार से ज्यादा महिलाएं अपने पुरुष पार्टनर से पीड़ित हैं। देश में दुष्कर्म के मामलों में भी इजाफा हुआ है। लगभग 54% पीड़ित 13 साल से कम उम्र की लड़कियां हैं।

- सरकारी वकील वेलेरिया स्कारेंस ने एक कार्यक्रम में कहा था- ब्राजील अभी भी महिलाओं के लिए दुनिया की सबसे खतरनाक जगहों में से एक है। वह अपने घर में भी सुरक्षित नहीं हैं। 2015 की एक रिपोर्ट के मुताबिक महिलाओं की हत्या के मामले में ब्राजील दुनिया में 5वां देश है।

- गैर-सरकारी संगठन ह्यूमन राइट्स वॉच (एचआरडब्ल्यू) के अनुसार, हर साल हजारों ऐसे मामले भी सामने आते हैं, जिनकी सही तरीके से जांच नहीं की जाती। 2017 में बजट में कटौती के कारण घरेलू हिंसा की शिकार महिलाओं की 23 शेल्टर होम को बंद कर दिया गया।

- फेडरल जज बेन-हूर विजा ने कहा कि हमेशा से देश में घरेलू हिंसा के मामले सामने आते रहे हैं। इसका मुख्य कारण सांस्कृतिक रूप से इसे स्वीकार्य किया जाना है। यह कुछ ऐसा है, जो दीवारों के पीछे, घर के अंदर होता है।

- वहीं, ब्राजील के टीवी ग्लोबो के मुताबिक, पिछले साल ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो ने एक कांग्रेसी महिला पर अभद्र टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि वह दुष्कर्म किए जाने के लायक नहीं है, क्योंकि वह ‘बहुत बदसूरत’ है।