समुद्र के बीचों बीच बनी हैं ये गुफा, जिसमें छुपे हैं असंख्य रहस्य

वीडियो डेस्क। आपने कई अद्भुत और रहस्यमई चीजें अपनी जिंदगी में देखी होंगी। क्या आपने सुना कि समुद्र के अंदर कोई गुफा हो जिसमें असंख्या रहस्य हों। ऐसी ही एक जगह मध्य अमेरिकी देश बेलीज में भी है, जिसे 'ग्रेट ब्लू होल' कहा जाता है। इसका व्यास 318 मीटर है और गहराई 125 मीटर है। इस समुद्री गुफा को स्कूबा डाइविंग के लिए दुनिया के सर्वोत्तम जगहों में से एक माना जाता है। 

Share this Video

माना जाता है कि 'ग्रेट ब्लू होल' का निर्माण करीब डेढ़ लाख साल पहले से लेकर 15 हजार साल पहले तक कुल चार चरणों में हुआ था। उस समय यहां समुद्र का स्तर काफी कम था, जिस वजह से यह गुफा समुद्र के ऊपर दिखाई देती थी। बाद में जब समुद्र का स्तर बढ़ा तो यह गुफा भी पूरी तरह पानी में डूब गई। यह गुफा चूने से बनी है और इसके भीतर कई तरह की मछलियां और अन्य समुद्री जीवों की प्रजातियां पाई जाती हैं।
आपको जानकर हैरानी होगी कि 'ग्रेट ब्लू होल' के अंदर कई गुफाएं हैं। 'ग्रेट ब्लू होल' को पूरी दुनिया में प्रसिद्ध करने का श्रेय फ्रांस के वैज्ञानिक जैक्स कॉस्ट्यू को दिया जाता है। उन्होंने इसके रहस्यों का खुलासा करते हुए इस जगह को दुनिया के शीर्ष पांच स्कूबा डाइविंग जगहों में से एक घोषित किया था। साल 1971 में वो अपना जहाज लेकर इस समुद्री गुफा की गहराई नापने आए थे।

Related Video