वीडियो: POK नागरिक ने पाकिस्तान के अत्याचारों की खोली पोल

कश्मीर पर बौखलाए पाकिस्तान का अपनी गलतियों के चलते दुनियाभर में मजाक बन रहा है। चंद्रयान-2 को लेकर पाकिस्तान के मंत्री फवाद चौधरी के बयान को लेकर भारत में ही नहीं पाकिस्तान में भी यूजर्स ने क्लास लगा दी थी। अब पीओके ने इमरान सरकार के मंत्री और पाकिस्तान का मजाक बनाया है। 

/ Updated: Sep 10 2019, 07:17 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

नई दिल्ली. कश्मीर पर बौखलाए पाकिस्तान का अपनी गलतियों के चलते दुनियाभर में मजाक बन रहा है। चंद्रयान-2 को लेकर पाकिस्तान के मंत्री फवाद चौधरी के बयान को लेकर भारत में ही नहीं पाकिस्तान में भी यूजर्स ने क्लास लगा दी थी। अब पीओके ने इमरान सरकार के मंत्री और पाकिस्तान का मजाक बनाया है। पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) के आरिफ आजाकिया ने एक वीडियो जारी किया है। इसमें उन्होंने पाक सरकार के मंत्रियों की जमकर क्लास लगाई है। आजाकिया ने फवाद चौधरी को मूर्ख बताया। उन्होंने कहा कि दुनिया मेट्रो में सवारी कर रही है, लेकिन पाकिस्तान आज भी रिक्शा और साइकिल से बाहर नहीं आ पा रहा। पूरी दुनिया में पाकिस्तान सिर्फ एक मजाक बनकर रह गया। यहां के मंत्री सिर्फ चंद्रयान-2 और कश्मीर को लेकर बात करते हैं।