चार्ली किर्क को हाई पावर बोल्ट-एक्शन राइफल से गोली मारी गई। FBI ने बताया है कि हमलावर कॉलेज जाने की उम्र का लग रहा है। उसकी तलाश की जा रही है। किर्क को यूटा में एक कार्यक्रम के दौरान गोली मारी गई।

Charlie Kirk killed: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सहयोगी और कार्यकर्ता चार्ली किर्क की हत्या से जुड़े मामले में बड़ी जानकारी सामने आई है। चार्ली किर्क को एक कार्यक्रम के दौरान गुरुवार को गोली मारी गयी, जिससे उनकी मौत हो गई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अमेरिकी जांच एजेंसी FBI (Federal Bureau of Investigation) ने बताया है कि चार्ली किर्क की हत्या में इस्तेमाल किए गए बोल्ट-एक्शन राइफल को बरामद कर लिया गया है। हमलावर कॉलेज जाने की उम्र का व्यक्ति लग रहा है। उसकी तलाश की जा रही है। हमलावर ने हाई पावर वाले बोल्ट-एक्शन राइफल का इस्तेमाल किया। ऐसे राइफल लंबी दूरी तक सटीक मार करने के लिए बने होते हैं।

यूटा में चार्ली किर्क की हुई हत्या, युवाओं के बीच बढ़ाया था डोनाल्ड ट्रंप के लिए समर्थन

31 साल के पॉडकास्ट और रेडियो कमेंटेटर चार्ली किर्क की हत्या यूटा में की गई। एक कार्यक्रम के दौरान वह माइक लिए बोल रहे थे तभी उनके गर्दन में गोली लगी। चार्ली किर्क डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सहयोगी थे। वह युवा मतदाताओं के बीच रिपब्लिकन पार्टी के लिए समर्थन बढ़ाने के लिए जाने जाते थे। यूटा के गवर्नर स्पेंसर कॉक्स ने कहा कि यह एक राजनीतिक हत्या है।

FBI अधिकारियों के अनुसार, बंदूकधारी कार्यक्रम शुरू होने से कुछ मिनट पहले ही परिसर में पहुंचा था। वह सुरक्षा फुटेज में वह तब दिखाई दिया जब वह पास की छत पर जाने के लिए सीढ़ियां चढ़ रहा था। इसी छत पर से उसने गोली चलाई।

यह भी पढ़ें- चार्ली किर्क की दिनदहाड़े हत्या, ट्रंप के लिए बनाई थी युवाओं की मजबूत सेना, जानिए क्या है पूरी कहानी?

गोली चलाने के बाद मोहल्ले में भागा हमलावर

यूटा के अधिकारियों ने बताया कि शूटर छत पर अपने फायरिंग स्थान तक पहुंचा। गोली चलाने के बाद वह एक मोहल्ले में भाग गया। उन्हें संदिग्ध का वीडियो फुटेज मिला है। वह कॉलेज आयु का प्रतीत होता है। परिसर में आसानी से लोगों में घुल-मिल गया था।

किर्क रूढ़िवादी छात्र संगठन टर्निंग पॉइंट यूएसए के सह-संस्थापक और अध्यक्ष थे। गोलीबारी के कई घंटे बाद एक स्थानीय अस्पताल में उन्हें मृत घोषित किया गया। उनकी मृत्यु पर डेमोक्रेट्स, रिपब्लिकन और यहां तक कि विदेशी सरकारों ने भी राजनीतिक हिंसा की तीखी आलोचना की।

यह भी पढ़ें- चार्ली किर्क कौन थे? ट्रंप समर्थक और टर्निंग प्वाइंट यूएसए फाउंडर जिनका हुआ सरेआम मर्डर