MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • World News
  • ट्रंप-ड्रैगन या DGMO: भारत-पाक युद्धविराम का आखिर असली शांति वार्ताकार कौन?

ट्रंप-ड्रैगन या DGMO: भारत-पाक युद्धविराम का आखिर असली शांति वार्ताकार कौन?

भारत-पाकिस्तान के बीच युद्धविराम का श्रेय आखिर किसे जाता है? पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अब चीन ने मध्यस्थता का दावा कर दिया है। भारत ने साफ कहा-कोई तीसरा पक्ष नहीं। फिर चीन ऐसा दावा क्यों कर रहा है? क्या पर्दे के पीछे कोई और रणनीति है?

3 Min read
Author : Surya Prakash Tripathi
Published : Dec 31 2025, 09:15 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17
ट्रंप के बाद चीन ने भी क्यों लिया भारत पाक युद्धविराम का दावा?
Image Credit : ChatGPT

ट्रंप के बाद चीन ने भी क्यों लिया भारत-पाक युद्धविराम का दावा?

India Pakistan Ceasefir: भारत और पाकिस्तान के बीच मई की शुरुआत में हुए सैन्य तनाव के बाद अब एक नया कूटनीतिक विवाद सामने आ गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बाद अब चीन ने भी दावा किया है कि भारत-पाकिस्तान के बीच युद्धविराम कराने में उसकी भूमिका रही। इस दावे को लेकर नई दिल्ली ने कड़ा ऐतराज़ जताया है और साफ कहा है कि किसी तीसरे देश की मध्यस्थता की कोई जरूरत नहीं थी।

27
चीन ने अचानक यह दावा क्यों किया?
Image Credit : X

चीन ने अचानक यह दावा क्यों किया?

बीजिंग में आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने कहा कि इस साल दुनिया में स्थानीय युद्ध और सीमा पार संघर्ष बहुत बढ़े हैं। ऐसे में चीन ने कई “हॉटस्पॉट” इलाकों में शांति स्थापित करने की कोशिश की। उन्होंने दावा किया कि भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव भी उन्हीं मुद्दों में शामिल था, जिनमें चीन ने “मध्यस्थता” की।

Related Articles

Related image1
विलोब्रुक मॉल शूटिंग वीडियो: अचानक क्यों मची भगदड़, क्या सच में हुई फायरिंग?
Related image2
चीन में बिना दाना-पानी के 15 घंटे हिरासत में रहा भारतीय ब्लागर-देखें रोंगटे खड़े कर देने वाला Video
37
 किन-किन मामलों में चीन ने खुद को मध्यस्थ बताया?
Image Credit : ChatGPT

किन-किन मामलों में चीन ने खुद को मध्यस्थ बताया?

वांग यी के अनुसार, चीन ने उत्तरी म्यांमार, ईरानी परमाणु मुद्दे, भारत-पाकिस्तान तनाव, फिलिस्तीन-इज़राइल संघर्ष और कंबोडिया-थाईलैंड विवाद जैसे मामलों में शांति प्रयास किए। लेकिन भारत-पाकिस्तान मामले में यह दावा सबसे ज्यादा सवालों के घेरे में है।

47
भारत ने चीन के दावे पर क्या कहा?
Image Credit : X

भारत ने चीन के दावे पर क्या कहा?

भारत का रुख बिल्कुल साफ है। विदेश मंत्रालय ने 13 मई की प्रेस ब्रीफिंग में बताया कि 7 मई से शुरू हुआ सैन्य संघर्ष सीधे DGMO स्तर की बातचीत से सुलझा। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, 10 मई 2025 को दोपहर 3:35 बजे भारत और पाकिस्तान के DGMO के बीच फोन कॉल हुई, जिसमें युद्धविराम की शर्तें तय की गईं। भारत ने दोहराया कि भारत-पाकिस्तान से जुड़े मामलों में किसी तीसरे पक्ष की कोई भूमिका नहीं हो सकती।

57
 ऑपरेशन सिंदूर में चीन की भूमिका पर सवाल क्यों?
Image Credit : X

ऑपरेशन सिंदूर में चीन की भूमिका पर सवाल क्यों?

7 से 10 मई के बीच हुए ऑपरेशन सिंदूर के दौरान चीन की भूमिका पर भारत में गंभीर सवाल उठे। आरोप लगे कि चीन ने पाकिस्तान को सक्रिय सैन्य समर्थन दिया। बीजिंग ने इस संघर्ष को “लाइव लैब” की तरह इस्तेमाल किया। चीन के हथियार पाकिस्तान की सैन्य ताकत का बड़ा हिस्सा हैं। आंकड़ों के अनुसार, पाकिस्तान के सैन्य हार्डवेयर का 81% से ज्यादा हिस्सा चीन से आता है।

67
 भारत के हवाई हमलों पर चीन ने क्या कहा?
Image Credit : X

भारत के हवाई हमलों पर चीन ने क्या कहा?

भारत की एयर स्ट्राइक पर चीन के विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि उसे भारत का सैन्य अभियान “खेदजनक” लगता है। हालांकि बयान में पाकिस्तान का नाम नहीं लिया गया। चीन ने आतंकवाद के सभी रूपों का विरोध करने की बात तो कही, लेकिन पाकिस्तान को मिल रहे समर्थन पर चुप्पी साधे रखी।

77
 क्या भारत-चीन रिश्तों पर इसका असर पड़ेगा?
Image Credit : X

क्या भारत-चीन रिश्तों पर इसका असर पड़ेगा?

वांग यी ने अपने भाषण में यह भी कहा कि भारत-चीन संबंधों में सुधार की अच्छी गति दिख रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को SCO शिखर सम्मेलन के लिए चीन आमंत्रित किए जाने का ज़िक्र किया। लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि पाकिस्तान को लेकर चीन की नीति भारत-चीन रिश्तों में सबसे बड़ा रोड़ा बनी हुई है। भारत ने अपना रुख साफ कर दिया है, लेकिन चीन के दावे ने कूटनीतिक हलकों में नई बहस जरूर छेड़ दी है।

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

SP
Surya Prakash Tripathi
सूर्य प्रकाश त्रिपाठी। 20 जुलाई 2003 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत। कुल 22 साल का अनुभव। 19 फरवरी 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में परास्नातक की डिग्री के साथ इन्होंने डबल MA LLB भी किया हुआ है। इन्होंने क्राइम, धर्म और राजनीति के साथ सामाजिक मुद्दों पर लिखने की रुचि है। हिंदी दैनिक आज, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, अमर उजाला, दैनिक भास्कर डिजिटल (DB DIGITAL) जैसे मीडिया संस्थानों में भी सूर्या सेवाएं दे चुके हैं।
विश्व राजनीति
चीन
अमेरिका
डोनाल्ड ट्रम्प
पाकिस्तान
ऑपरेशन सिंदूर

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Bangladesh: यूपी से छोटा, फिर भी 8वां सबसे ज्यादा आबादी वाला देश, जानिए बांग्लादेश के 7 दिलचस्प FACTS
Recommended image2
Nile River Tragedy: दुनिया की सबसे लंबी नील नदी में नाव पलटी, 15 की मौत, कई अब भी लापता
Recommended image3
बांग्लादेश चुनाव से ठीक पहले एक और हिंदू युवक की हत्या, बंधे मिले हाथ-पैर, खतरें में माइनॉरिटी
Recommended image4
Canada School Shooting Mystery: कौन थी जेसी वैन रूटसेलर? जो नरसंहार से पहले मुस्कुराती नजर आई
Recommended image5
उतर गया अमेरिका से दोस्ती का सारा भूत, अब अपने किए पर क्यों पछता रहा पाकिस्तान?
Related Stories
Recommended image1
विलोब्रुक मॉल शूटिंग वीडियो: अचानक क्यों मची भगदड़, क्या सच में हुई फायरिंग?
Recommended image2
चीन में बिना दाना-पानी के 15 घंटे हिरासत में रहा भारतीय ब्लागर-देखें रोंगटे खड़े कर देने वाला Video
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved