MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • World News
  • वेनेजुएला पर अमेरिका का एक्शन: भड़का चीन, जानिए भारत का फर्स्ट रिएक्शन

वेनेजुएला पर अमेरिका का एक्शन: भड़का चीन, जानिए भारत का फर्स्ट रिएक्शन

Venezuela Crisis China India Response: वेनेजुएला में अमेरिकी एक्शन और राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को पकड़ने के डोनाल्ड ट्रंप के दावे पर चीन भड़क उठा है। वह खुलकर अमेरिका के खिलाफ उतर आया है। वहीं, भारत का भी पहला रिएक्शन देखने को मिला है। 

2 Min read
Author : Satyam Bhardwaj
Published : Jan 04 2026, 12:19 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
Image Credit : X@RapidResponse47

निकोलस मादुरो की अमेरिकी हिरासत में पहली फोटो

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को अमेरिकी हिरासत में लेकर देश से बाहर ले जाया गया है। ट्रंप के मुताबिक, मादुरो पर नार्को-टेररिज्म, कोकीन तस्करी और हथियारों से जुड़े गंभीर आरोप हैं और उन्हें न्यूयॉर्क की संघीय अदालत में पेश किया जाएगा। ट्रंप ने उनकी एक फोटो भी जारी किया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25
Image Credit : twitter

कराकस में धमाके, डर के साये में लोग

इधर, ट्रंप के बयान के कुछ घंटों बाद ही वेनेजुएला की राजधानी कराकस में कई धमाकों की खबरें सामने आईं। स्थानीय लोगों ने कम ऊंचाई पर उड़ते विमानों, आग लगने, बिजली गुल होने और आसमान में धुएं के घने गुबार देखे जाने की बात कही है।

Related Articles

Related image1
बस ड्राइवर निकोलस मादुरो कैसे बने वेनेजुएला के राष्ट्रपति, जिन्हें अमेरिकी सेना उठा ले गई
Related image2
वेनेजुएला के तेल पर अमेरिका की नजर? ट्रंप का गेमप्लान समझिए
35
Image Credit : X

वेनेजुएला पर अमेरिकी एक्शन, चीन भड़का

वेनेजुएला की राजधानी कराकस में धमाकों, आग और बिजली गुल होने की खबरों के बीच हालात बेहद तनावपूर्ण बने हुए हैं। इस बीच चीन ने शनिवार को एक बयान जारी कर अमेरिका की कार्रवाई को 'अंतरराष्ट्रीय कानून का खुला उल्लंघन' बताया।

45
Image Credit : Getty

यह वेनेजुएला की संप्रभुता पर हमला- चीन

बीजिंग के विदेश मंत्रालय ने कहा कि एक संप्रभु देश और उसके राष्ट्रपति के खिलाफ बल प्रयोग करना न सिर्फ वेनेजुएला की संप्रभुता पर हमला है, बल्कि लैटिन अमेरिका और कैरिबियन क्षेत्र की शांति के लिए भी खतरा है। चीन ने साफ शब्दों में कहा कि वह इस तरह के 'हेजेमोनिक व्यवहार' का कड़ा विरोध करता है।

55
Image Credit : Getty

वेनेजुएला में तनाव, भारत ने जारी की एडवाइजरी

तेजी से बिगड़ते हालात को देखते हुए भारत के विदेश मंत्रालय (MEA) ने भी अहम कदम उठाया है। मंत्रालय ने भारतीय नागरिकों को वेनेजुएला की गैर-जरूरी यात्रा से बचने की सख्त सलाह दी है। जो भारतीय पहले से वेनेजुएला में मौजूद हैं, उन्हें ज्यादा अलर्ट रहने, बेवजह आवाजाही न करने और कराकस में भारतीय दूतावास से लगातार संपर्क में रहने को कहा गया है। दूतावास की ओर से इमरजेंसी कॉन्टैक्ट डिटेल्स भी जारी किया गया है ताकि किसी भी संकट की स्थिति में तुरंत मदद मिल सके। ईमेल आईडीcons.caracas@mea.gov.in या इमरजेंसी फोन नंबर +58-412-9584288 (व्हाट्सएप कॉल के लिए भी) से संपर्क में रहने की सलाह दी गई है।

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

SB
Satyam Bhardwaj
सत्यम भारद्वाज। 2017 से जर्नलिज्म की फील्ड में काम कर रहे हैं, 8 साल का अनुभव। अक्टूबर 2021 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़कर सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से जर्नलिज्म एंड मॉस कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल की है। पॉलिटिकल न्यूज, नेशनल न्यूज, बिजनेस-टेक और ऑटो, क्राइम और फीचर स्टोरीज में खास इंट्रेस्ट है। अलग-अलग मीडिया इंस्टीट्यूशन और कई पब्लिक रिपोर्ट्स बनाने का अनुभव।
विश्व समाचार
विश्व राजनीति
चीन
संयुक्त राज्य अमेरिका (USA)
अमेरिका
डोनाल्ड ट्रम्प
 
5th T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
195/3
INDIND
191/8
NZ beat IND by 7 wickets
Schedule ›
4th T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
259/7
INDIND
172/9
NZ beat IND by 87 runs
Schedule ›
3rd TEST • SA vs AUS
Result
SASA
329 & 387
AUSAUS
429 & 111
SA won by 176 runs
Schedule ›
3rd T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
198/3
INDIND
199/4
IND won by 6 wickets
Schedule ›
2nd T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
180/5
INDIND
181/6
IND won by 4 wkts
Schedule ›
Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
नेतन्याहू की कुर्सी खतरे में! इजरायल में सत्ता बदली तो भारत से रिश्तों पर क्या होगा असर?
Recommended image2
ट्रंप के घर के बाहर तैनात हुआ मिसाइल सिस्टम, ईरान के ड्रोन हमले का सता रहा डर!
Recommended image3
California News: दो महीने से लापता भारतीय महिला का नहर में मिला शव, कैसे हुई तलाश?
Recommended image4
Oil Tanker Attack: होर्मुज स्ट्रेट में भारतीयों से भरे तेल टैंकर पर हमला, इंजन रूम में लगी आग; 27 क्रू मेंबर सुरक्षित
Recommended image5
US Army Mass Burials: ईरान से जंग की आहट? अमेरिकी सेना बना रही सामूहिक कब्रें, 2400 शव दफनाने की तैयारी
Related Stories
Recommended image1
बस ड्राइवर निकोलस मादुरो कैसे बने वेनेजुएला के राष्ट्रपति, जिन्हें अमेरिकी सेना उठा ले गई
Recommended image2
वेनेजुएला के तेल पर अमेरिका की नजर? ट्रंप का गेमप्लान समझिए
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved