MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Happy Raksha Bandhan Wishes in Hindi
Toxic Movie Review & Release
BRICS Summit 2026
Pakistan Hospital Fire
US Iran Sanctions
US Visa Interview Halt
Awarapan 2 Box Office Collection
Assam Crime
Montana Family Shooting
Global News Snapshot
Roorkee Double Murder
US-Iran Tensions
Toxic Advance Booking
LPG Cylinder New Rule
Delhi Weather Update
Aaj Ka Rashifal
Bihar & Jharkhand Weather
  • Home
  • World News
  • वेनेजुएला पर अमेरिकी एक्शन, लेकिन टेंशन में चीन? ये है असली वजह

वेनेजुएला पर अमेरिकी एक्शन, लेकिन टेंशन में चीन? ये है असली वजह

Venezuela Crisis China Impact: वेनेजुएला पर अमेरिकी एक्शन के बाद दुनिया में हलचल है। राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी का कई देशों ने विरोध किया है, जिसमें चीन सबसे आगे है। ऐसे में सवाल आखिर बीजिंग के लिए वेनेजुएला इतना खास क्यों है? जानिए सच... 

3 Min read
Author : Satyam Bhardwaj
Published : Jan 05 2026, 03:11 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
Image Credit : Getty

वेनेजुएला, चीन के लिए खास क्यों है?

दुनिया के सबसे बड़े तेल उत्पादक देश वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को अमेरिका ले जाने के बाद से ही सवाल उठ रहा है कि अब चीन का क्या होगा? क्योंकि, वेनेजुएला का सबसे बड़ा तेल खरीदार चीन ही है। हालांकि, फिलहाल बीजिंग को तुरंत कोई बड़ा झटका लगता नहीं दिख रहा, लेकिन आने वाले महीनों में तस्वीर बदल सकती है। यही कारण है कि चीन इस कार्रवाई का विरोध करने वालों में सबसे आगे नजर आ रहा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
26
Image Credit : X

अभी चीन को कितना नुकसान?

भले ही अमेरिका के कदम से वेनेजुएला में हालात तनावपूर्ण हो गए हों, लेकिन चीन के पास इस वक्त एक बड़ा 'बफर' मौजूद है। दरअसल, करोड़ों बैरल प्रतिबंधित तेल पहले से समुद्र में टैंकरों में जमा है। तेल बाजार से जुड़े आंकड़ों के मुताबिक, चीन और मलेशिया के पास समुद्र में करीब 8.2 करोड़ बैरल तेल स्टोरेज में है। इसमें एक बड़ा हिस्सा वेनेजुएला का तेल है, जबकि बाकी ईरान से जुड़ा हुआ है। यही वजह है कि अभी चीन को सप्लाई अचानक बंद होने का डर नहीं सता रहा।

Related Articles

Related image1
अमेरिका की 'नर्क' में वेनेजुएला राष्ट्रपति, सबसे बदनाम जेल के अंदर का हाल रोंगटे खड़े कर देगा
Related image2
वेनेजुएला पर फिर हमला होगा? ट्रंप की धमकी से दुनियाभर में हलचल
36
Image Credit : X

वेनेजुएला का तेल इतना खास क्यों है?

वेनेजुएला का कच्चा तेल थोड़ा अलग किस्म का होता है। यह भारी और ज्यादा सल्फर वाला तेल है, जिसका इस्तेमाल खासतौर पर बिटुमिन बनाने में होता है। बिटुमिन वही चीज है, जिससे सड़कें और बड़े कंस्ट्रक्शन प्रोजेक्ट बनते हैं। चीन की छोटी रिफाइनरियां, जिन्हें आम बोलचाल में 'टीपॉट रिफाइनर' कहा जाता है, इस तेल को इसलिए पसंद करती हैं, क्योंकि यह सस्ते दाम पर मिलता रहा है।

46
Image Credit : X

तेल बाजार अभी क्या संकेत दे रहा है?

तेल बाजार फिलहाल ज्यादा घबराया हुआ नहीं दिख रहा। शंघाई में बिटुमिन के दाम थोड़े बढ़े जरूर हैं, लेकिन अब भी पिछले चार साल के निचले स्तर के आसपास बने हुए हैं। इसका साफ मतलब है कि अभी सप्लाई की कमी नहीं है। ट्रेडर्स यह भी मान रहे हैं कि अगर जरूरत पड़ी तो फ्यूल ऑयल जैसे विकल्पों से कुछ हद तक कमी पूरी की जा सकती है।

56
Image Credit : X

चीन के लिए आगे कहां फंस सकता है पेंच?

जानकारों का मानना है कि असल खतरा अभी नहीं, बल्कि आने वाले समय में है। मादुरो की गिरफ्तारी से पहले ही अमेरिका ने वेनेजुएला के तेल जहाजों पर सख्ती बढ़ा दी थी। अब जब ट्रंप साफ कह चुके हैं कि तेल सेक्टर पर प्रतिबंध जारी रहेंगे, तो चीन के लिए नई दिक्कतें खड़ी हो सकती हैं।

66
Image Credit : X

अमेरिका के प्लान से बढ़ी चीन की चिंता

डोनाल्ड ट्रंप ने यह भी कह दिया है कि अमेरिका वेनेजुएला के तेल उद्योग को रीबिल्ड करेगा और अमेरिकी कंपनियां इसमें अगुवाई करेंगी। इस बयान के बाद चीन की सरकारी तेल कंपनियों की भूमिका पर सवाल खड़े हो गए हैं, जो सालों से वेनेजुएला में निवेश और दावे करती आई हैं। अगर अमेरिकी कंपनियों का दबदबा बढ़ता है, तो चीन को या तो नए सप्लायर ढूंढने होंगे या फिर राजनीतिक स्तर पर कड़ा सौदा करना पड़ेगा। फिलहाल समुद्र में जमा तेल चीन को कुछ वक्त की राहत जरूर दे रहा है। लेकिन अगर वेनेजुएला से सप्लाई लंबे समय तक बाधित रहती है, तो चीन को भारी तेल के लिए दूसरे देशों पर निर्भर होना पड़ेगा, लागत बढ़ सकती है, सड़क और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट महंगे हो सकते हैं।

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

SB
Satyam Bhardwaj
सत्यम भारद्वाज। 2017 से जर्नलिज्म की फील्ड में काम कर रहे हैं, 8 साल का अनुभव। अक्टूबर 2021 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़कर सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से जर्नलिज्म एंड मॉस कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल की है। पॉलिटिकल न्यूज, नेशनल न्यूज, बिजनेस-टेक और ऑटो, क्राइम और फीचर स्टोरीज में खास इंट्रेस्ट है। अलग-अलग मीडिया इंस्टीट्यूशन और कई पब्लिक रिपोर्ट्स बनाने का अनुभव।
अमेरिका
संयुक्त राज्य अमेरिका (USA)
डोनाल्ड ट्रम्प
विश्व समाचार
विश्व राजनीति
चीन

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Nepal Flash Floods: सैटेलाइट ने दिखाई बाढ़ से पहले और बाद की तस्वीर, कैसे तबाह हुआ पूरा इलाका
Recommended image2
Nepal Flash Flood: सद्गुरु के 77 तीर्थयात्री नेपाल बाढ़ में लापता, ग्यिरोंग में तबाही से हड़कंप
Recommended image3
नेपाल बाढ़ के 4 खौफनाक VIDEO: देखते ही देखते पानी में समा गई 5 मंजिला इमारत
Recommended image4
Nepal Flood: नेपाल में अचानक क्यों और कैसे आई जानलेवा बाढ़? वैज्ञानिकों ने किया चौंकानेवाला खुलासा
Recommended image5
घर उजड़ गए, सामान बह गया... फिर भी उम्मीद जिंदा है, नेपाल बाढ़ का ये VIDEO देखिए
Related Stories
Recommended image1
अमेरिका की 'नर्क' में वेनेजुएला राष्ट्रपति, सबसे बदनाम जेल के अंदर का हाल रोंगटे खड़े कर देगा
Recommended image2
वेनेजुएला पर फिर हमला होगा? ट्रंप की धमकी से दुनियाभर में हलचल
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved