उत्तर प्रदेश में अगले साल होने जा रहे विधानसभा चुनाव(UP Election 2022) को लेकर प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) काफी एक्टिव हैं। 17 नवंबर को चित्रकूट में महिलाओं से संवाद के दौरान उन्होंने एक कविता-'सुनो द्रौपदी शस्त्र उठा लो, अब गोविंद ना आएंगे' सुनाई थी। इसे लेकर कविता के लेखक ने tweet करके प्रियंका को आड़े हाथ लिया है।
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Deputy CM Keshav Prasad Maurya) ने एक बार फिर जिन्ना मामले में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि उन्हें (अखिलेश) अपनी पार्टी का नाम बदल कर जिन्नावादी पार्टी (Jinnawadi Party) रख लेना चाहिए। अपना नाम भी अखिलेश अली जिन्ना (Akhilesh Ali Jinnah) रखना चाहिए। उन्होंने ये भी कहा कि वो खुद अपना नाम या पार्टी का नाम जिन्ना कर लें, लेकिन उन्हें फायदा नहीं होने वाला है।
यूपी (Uttar Pradesh) में विधानसभा चुनाव (Election) से पहले बुधवार को समाजवादी पार्टी के 4 बड़े नेताओं ने BJP जॉइन कर ली। ये नेता नरेन्द्र भाटी, सीपी चंद्र, रविशंकर सिंह और रमा देवी निरंजन समाजवादी पार्टी से MLC थे। BJP प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य व डॉ. दिनेश शर्मा की मौजूदगी में इन नेताओं को BJP की सदस्यता दिलाई गई।
पीएम मोदी 19 नवम्बर को यूपी के महोबा और झांसी के दौरे पर रहेंगे। महोबा में वह कई जल परियोजनाओं की सौगात देंगे। इन परियोजनाओं से क्षेत्र में पानी की कमी की समस्या को कम करने में मदद मिलेगी और किसानों को बहुत जरूरी राहत मिलेगी।
केंद्र सरकार के खेलेगा इंडिया तो आगे बढ़ेगा युवा के नारे के तहत प्रदेश भर में सांसद खेल महाकुंभ का सांकेतिक आयोजन किया जा रहा है जिसमें क्रिकेट, वालीबॉल, खो-खो, एथलेटिक्स, फुटबॉल, कबड्डी और कुश्ती समेत सात खेल शामिल हैं।
मंगलवार को कैबीनेट ने स्मार्टफोन, टैबलेट खरीद की मंजूरी दे दी है। 90 दिनों में 2.40 लाख टेबलेट पीसी व 3.50 लाख स्मार्ट फोन की आपूर्ति के लिए कंपनियों का चयन करने के लिए नियम शर्तें तय कर दी हैं। इससे संबंधित बिड डाक्यूमेंट को मंजूरी दे दी गई है।
पिछले चुनावों में भाजपा की सफलता के पीछे बूथ मैनेजमेंट रहा था। पार्टी ने इस बार भी उसी रणनीति पर काम कर रही है। प्रदेशभर में अब तक 50 लाख पन्ना प्रमुख बनाए हैं। इसके अलावा जल्द ही एक लाख 63 हजार बूथों पर बूथ प्रमुखों को भी तैनात किया जाएगा। वाराणसी में पदाधिकारियों के साथ बैठक में भी अमित शाह का जोर बूथ मैनेजमेंट की रणनीति बनाने पर खास तौर पर है।
अखिलेश यादव ने कहा कि इस परफ्यूम की खुशबू का असर 2022 में दिखाई देगा। 2022 में यूपी में सपा की सरकार बनने वाली है। वहीं MLC पुष्पराज जैन ने कहा कि इस परफ्यूम से 2022 में नफरत खत्म हो जाएगी। इस परफ्यूम को तैयार करने में दो वैज्ञानिकों ने चार महीने का समय लिया है। इसके निर्माण में कश्मीर से कन्याकुमारी तक 22 तरह के प्राकृतिक इत्र का प्रयोग किया है। इसका प्रयोग करेंगे तो समाजवादी सुगंध महसूस होगी।
BSP प्रमुख मायावती (Mayawati) ने कहा है कि बहुजन समाज पार्टी किसी भी दूसरी पार्टी के साथ किसी भी तरह का कोई चुनावी समझौता नहीं करेगी। BSP अकेले अपने दम पर विधानसभा का चुनाव लड़ेगी और जीत हासिल करेगी। मायावती यहां मंगलवार को पत्रकारों को संबोधित कर रही थीं। मायावती ने कहा कि आज लोगों को बरगलाने का काम शुरू हो गया है। जनता बीजेपी के बहकावे में न आए, उसके कथनी और करनी में बहुत अंतर है।
अखिलेश यादव तीन नवंबर को इटावा की सैफई तहसील के गीजा गांव में डेंगू से जान गंवाने वाले एक पीड़ित परिवार के घर गए थे। इस दौरान अखिलेश जिस सोफे पर बैठे थे, उसी की तस्वीर पर अब सियासत शुरू हो गई है।