उत्तर प्रदेश में अगले साल होने जा रहे विधानसभा चुनाव(UP Election 2022) को लेकर प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) काफी एक्टिव हैं। 17 नवंबर को चित्रकूट में महिलाओं से संवाद के दौरान उन्होंने एक कविता-'सुनो द्रौपदी शस्त्र उठा लो, अब गोविंद ना आएंगे' सुनाई थी। इसे लेकर कविता के लेखक ने tweet करके प्रियंका को आड़े हाथ लिया है।