कांग्रेस ने राजस्थान के लिए 23 प्रत्याशियों की सूची जारी की है। रविवार दोपहर बाद बचे प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की जाएगी। प्रत्याशियों के नामों का ऐलान होने के बाद राज्य में कई जगह विरोध हुआ है।
अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत सोमवार को दिल्ली स्थित ईडी के मुख्यालय में पूछताछ के लिए पेश हुए। विदेशी मुद्रा मामले में ईडी ने उन्हें समन भेजा था।
राजस्थान में एक तरफ चुनावी माहौल है, वहीं दूसरी ओर ईडी एजेंसी का शोर मचा हुआ है। चुनाव प्रचार के दौरान ईडी तमाम नेताओं के घर पर छापेमारी की कार्रवाई कर रही है। अब सीएम अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को ईडी ने समन भेजा है।
राजस्थान विधासनभा चुनाव के 25 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। लेकिन इससे पहले कई सियासी रंग देखने को मिल रहे हैं। अब सीएम अशोक गहलोत बीजेपी से 6 बार विधायक रहीं और सबसे बुजुर्ग महिला नेता सूर्यकांता व्यास से मिलने पहुंचे हैं।
भाजपा ने गहलोत के कार्यों की तारीफ करने वाली सूर्यकांता व्यास का टिकट इस बार काट दिया है। हालांकि भाजपा ने विधायक की अधिक उम्र के कारण ही टिकट न देना वजह बताई है।
200 विधानसभा वाले राजस्थान के लिए कांग्रेस पार्टी ने आज शनिवार को अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में 33 नेताओं के नाम हैं, जिन्हें पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है।
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी कल राजस्थान के दौसा जिले में सभा करने आ रही हैं। इस दौरान सीएम गहलोत की टेंशन बढ़ गई है। रैली काफी संख्या में नेता भी यहां आएंगे ऐसे में व्यवस्था को लेकर गहलोत चिंतित है।
भाजपा नेता नेता गजेंद्र सिंह शेखावत ने शुक्रवार को बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि सीएम गहलोत को पीएम मोदी से डर लगता है। वह पीएम के दौरे से घबरा रहे हैं।
राजस्थान चुनाव की तैयारियों के बीच सीएम अशोक गहलोत और पूर्व सीएम वसुंधरा राजे की साथ बैठे एक तस्वीर वायरल हो गई। दोनों जयपुर में कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ राजस्थान के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ज्यूडिशियरी पर दिए गए बयान पर राजस्थान हाईकोर्ट ने नोटिस जारी किया है।