हरियाणा मंत्रिमंडल के विस्तार में 10 विधायकों को शपथ दिलाई गई। शपथ लेने वालों में भाजपा के 8, जेजेपी का 1 और 1 निर्दलीय विधायक हैं। हॉकी टीम के पूर्व कप्तान संदीप सिंह को भी राज्य मंत्री बनाया गया। हरियाणा में 21 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव हुए थे और परिणाम 24 अक्टूबर को घोषित किये गए।