सीएमओ डा. वीबी सिंह का कहना है कि कोविड प्रोटोकाल के तहत प्रेमनाथ का शव परिवारजन को उपलब्ध कराया गया था। सिसई घाट स्थित अंत्येष्टि स्थल पर अंतिम संस्कार की बात पर शव वाहन रोक दिया गया था। शव को पुल से ही नदी में गिरा देने का वीडियो वायरल होने पर मुकदमा लिखाया गया है।
चीन में लैब में कोरोना वायरस के बनाए जाने का दावा दो वैज्ञानिकों ने अपने रिसर्च के आधार पर किया है। Gain of Function प्रोजेक्ट के तहत बनाए गए इस वायरस को लेकर दोनों ने वैज्ञानिकों ने बड़ा खुलासा किया है। महत्वपूर्ण यह कि इस प्रोजेक्ट में अमेरिका ने भी फंडिंग की है।
कोरोना महामारी के चलते अनाथ हुए बच्चों के लिए मोदी सरकार ने शनिवार को कई बड़े ऐलान किए। केंद्र सरकार के ऐलान के बाद उत्तर प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, कर्नाटक, हरियाणा ने भी अनाथ बच्चों की जिम्मेदारी उठाने का ऐलान किया है।
सरकारी विभाग इन साइकिलों को टेंडर प्रक्रिया के माध्यम से खरीद कर विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत वितरित करते हैं। प्रीमियम और बच्चों की साइकिल (लगभग 40 प्रतिशत) की मांग फिटनेस और आराम की जरूरतों से प्रेरित है।
भारत कोरोना की दूसरी लहर से जूझ रहा है। अब तक 3 लाख से ज्यादा लोगों को मौत हो चुकी है। महामारी के चलते कई बच्चों ने अपने माता पिता तक खो दिए हैं। ऐसे में अब मोदी सरकार इन बच्चों का जिम्मा उठाने के लिए आगे आई है। केंद्र ने ऐसे बच्चों को फ्री शिक्षा से लेकर उनके भविष्य तक को सुरक्षित बनाने के लिए तमाम बड़े कदम उठाए हैं।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को दावा किया है कि कोरोना की दूसरी लहर के बाद पहली बार राजधानी में 1000 से कम केस सामने आए हैं। अरविंद केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 900 कोरोना केस सामने आए हैं।
अमेरिका में जब कोरोना पीक पर था, तब भारत ने उसकी मदद की थी। इसी का आभार जताते हुए अमेरिका ने कहा है कि वो भारत की मदद करना चाहेगा। यह बात शुक्रवार को अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन ने भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर के अमेरिका दौरे पर हैं कही। दोनों देश वैक्सीन के उत्पादन पर भी मिलकर काम करेगा। भारत और अमेरिका ने चीन सीमा विवाद, म्यांमार में तख्तापलट और अफगानिस्तान के मुद्दे पर भी बात हुई। लेकिन सबसे अधिक फोकस कोरोना से निपटने पर रहा।
कोरोना की दूसरी लहर में अब तक कई लोगों की जान जा चुकी है। अब फिल्म इंदू की जवानी के प्रोड्यूसर रयान स्टीफन की कोरोना की वजह से मौत हो गई है। उनके निधन की खबर से इंडस्ट्री शोक मे डूब गई है। सेलेब्स ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दी है। कुछ ही दिन पहले रयान कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इलाज के दौरान ही शनिवार को उन्होंने अपनी आखिरी सांस ली।
देश का पूरा मई महीना लॉकडाउन में बीता। अब जबकि संक्रमण की रफ्तार थमने लगी है। नए केस कम आ रहे हैं और रिकवरी बेहतर हो रही है। अस्पतालों की व्यवस्थाओं में भी सुधार होता जा रहा है, ऐसे में मप्र सहित कई राज्य 1 जून से अनलॉक की प्रक्रिया शुरू करेंगे। हालांकि कुछ राज्य लॉकडाउन आगे भी बढ़ा रहे हैं। जैसे हिमाचल प्रदेश ने पाबंदियों को 7 जून तक बढ़ाने का ऐलान किया है। आइए जानते हैं संक्रमण को रोकने और गाइड लाइन का पालन कराने विभिन्न राज्य क्या कोशिशें कर रहे हैं...
क्या कोरोना की दूसरी लहर अपने उतार पर है? पिछले 24 घंटे में मिले नए केस को देखकर ऐसा महसूस होना लाजिमी है। देश में 1.65 लाख नए केस मिले हैं। लेकिन मौतें अभी भी निरंकुश हैं। पिछले 24 घंटे में 3460 लोगों की मौत हुई है। लेकिन एक अच्छी बात यह है कि रिकवरी लगातार बेहतर जा रही है। पिछले 24 घंटे में 2.73 लाख लोग ठीक हुए हैं। देश में 8 मई के बाद से कोरोना की रफ्तार पर ब्रेक लग गया था। इस दौरान बीच-बीच में केस थोड़े-बहुत बढ़े भी, लेकिन चिंताजनक स्थिति में नहीं पहुंचे। आइए जानते हैं कोरोना संक्रमण की देश में मौजूदा स्थिति...