दूसरी बार मनोहर लाल खट्टर बनेंगे हरियाणा के सीएम, सवा दो बजे शपथ ग्रहण समारोह

Oct 27 2019, 09:11 AM IST

भारतीय जनता पार्टी दिवाली के दिन हरियाणा में फि‍र सरकार बनाने जा रही है। हरियाणा राजभवन में मनोहर लाल खट्टर दोपहर सवा दो बजे प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे। वहीं, भाजपा को सरकार बनाने के लिए समर्थन देने वाली जननायक जनता पार्टी (JJP) के विधायक दल के नेता दुष्‍यंत चौटाला हरियाणा के उप मुख्‍यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण से पहले खट्टर ने अपने ट्विटर अकाउंटर पर कहा कि, हरियाणा के सभी नागरिकों के आशीर्वाद से दीपावली के शुभ अवसर पर दोपहर सवा दो बजे हरियाणा राजभवन में प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करूंगा। जनता ने मुझमें जो विश्वास जताया है उसपर आगे भी खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा।