एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे। यहां एक नौकर ने फिल्मी स्टाइल में अपने ही मालिक को बेहोश कर उनका अपरहण कर लिया है। इस अनोखे तरीके से किडनैपिंग के मामले को सुनकर पुलिस भी हैरान है।
साइंस 'भूत-प्रेत' की बातों पर बिलीव नहीं करता, फिर भी लोग हैं कि उनके भीतर से भय का 'भूत' निकलता ही नहीं ! यहां तो मामला और अधिक हैरान करने वाला है। भूत के डर से रायपुर की पुलिस के हाथ-पैर फूले हुए हैं।
पाकिस्तान लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है। लेकिन हम लगातार उनकी कोशिशों को विफल कर रहे हैं। यह बात जम्मू के पुलिस महानिरीक्षक मुकेश सिंह ने पुलिस अधिकारियों के साथ एक बैठक के बाद मीडिया से कही। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की तरफ से घुसपैठ की कोशिशें जारी हैं, लेकिन हमारी सेना उन्हें मुंहतोड़ जवाब देने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
सुनंदा पुष्कर ने मानसिक यातना और विवाहेतर संबंधों के कारण आत्महत्या की थी। यह बात दिल्ली पुलिस ने विशेष सीबीआई कोर्ट के न्यायधीश अजय कुमार कुहर से कही। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने कोर्ट से कांग्रेस विधायक शशि थरूर के खिलाफ उनकी पत्नी सुनंदा पुष्कर की आत्महत्या के मामले में आरोप तय करने के लिए आग्रह किया। 17 अक्टूबर पर इसपर कोर्ट में बहस होगी।
आजम खान की बहन को पुलिस ने हिरासत में लेने के बाद चार घंटे बाद मुक्त कर दिया। बहन ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं, उन्होंने कहा कि, उन्हें जबरन घसीटते हुए ले जाया गया। इस तरह का बर्ताव किया गया जैसे वह कोई अपराधी हों।
जम्मू-कश्मीर में पिछले 21 दिनों में 280 घटनाएं सामने आईं, जिसमें कानून का उल्लंघन किया गया। पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक सिर्फ श्रीनगर से सबसे ज्यादा 160 से अधिक मामले सामने आए। पुलवामा में करीब 22 और बारामूला में 18 घटनाएं हुईं। 17 अगस्त को घाटी में सबसे ज्यादा 24 मामले देखने को मिले। इंडियन एक्सप्रेस ने ये जानकारी जम्मू-कश्मीर पुलिस की एक रिपोर्ट के हवाले से छापी है।
रोहतक पुलिस के पास एक अनोखा मामला आया है। जहां आए दिन व्यक्ति पुलिस हेल्पलाइन पर फोन कर अपनी शादी कराने की विनती कर रहे हैं।
बदायूं में एक पुलिस का जवान सोशल मीडिया पर हीरो बन गया है। दरअसल इस जवान ने एक नवजात को नाले से निकालकर समय रहते हुए उसको अस्पताल में भर्ती भी कराया। जवान के इस नेक काम की लोग सोशल मीडिया पर सराहना कर रहे हैं।
बिहार के बाहुबली MLA अनंत सिंह ने 6 दिन तक पुलिस से भागने के बाद आखिरकार शुक्रवार को सरेंडर कर दिया। मोकामा से MLA अनंत सिंह ने दिल्ली की साकेत कोर्ट में सरेंडर कर दिया। गौरतलब है कि 17 अगस्त को अनंत सिंह के घर पर पुलिस ने छापा मारा था। वहां से एक AK 4 सहित दो ग्रेनेड और गोलियां बरामद हुई थीं। अनंत सिंह कभी नितीश के करीब रहे।
इस बार यह कारनामा राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने देखने को मिला। बुधवार को जब बिहार के पूर्व सीएम डॉ जगन्नाथ मिश्रा को उनकी अंत्येष्टि में गार्ड ऑफ ऑनर दिया जा रहा था