बजट से रेल यात्रियों को उम्मीद है कि सुरक्षा और सफाई के लिए पर्याप्त इंतजाम होंगे। वंदे भारत ट्रेनों की संख्या बढ़ाई जाएगी। वहीं, घर संभाल रहीं महिलाओं ने महंगाई से राहत दिलाने की मांग की है।
कंगाली से बाहर निकलने के लिए पाकिस्तान अपने खर्चों में कटौती करने की राह पर चल सकता है। IMF से भी पाक आर्थिक मदद की गुहार लगा रहा है। अपने कुछ फैसलों की वजह से भी पाकिस्तानी सरकार हंसी की पात्र बन रही है।
2022 जाते-जाते न सिर्फ आम जनता बल्कि सरकार के लिए भी राहतभरी खबर है। दरअसल, थोक महंगाई दर (WPI) में गिरावट देखने को मिली है। नवंबर में थोक महंगाई दर (Wholesale Price Index Inflation) 5.85% पर आ गई है। इससे पहले फरवरी, 2021 में महंगाई दर इससे कम 4.83% पर थी।
बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने बेकाबू होती महंगाई और बेरोजगारी को लेकर सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने जनता की बढ़ती समस्याओं के बावजूद सरकार पर समाधान करने के बजाय खामोश रहने का आरोप लगाया है।
केन्द्रीय इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर11 नवंबर को मध्य प्रदेश की यात्रा पर थे। इस दौरान उन्होंने डिजिटल अवसरों को टियर 2/टियर 3 शहरों में ले जाने पर सरकार के विशेष ध्यान के हिस्से के रूप में उद्योग जगत के अग्रणी प्रतिनिधियों, छात्रों तथा स्टार्टअप के साथ बातचीत की और सुझाव लिए।
दिल्ली, नोए़डा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद और अन्य शहरों में CNG की कीमत में 3 रुपए प्रति किलो की वृद्धि हुई है। पीएनजी की कीमत में भी 3 रुपए की वृद्धि हुई है। शनिवार से नया रेट लागू हो गया है।
संघ नेता होसबोले ने कहा कि भारत दुनिया की शीर्ष छह अर्थव्यवस्थाओं में से है। भारत की शीर्ष एक प्रतिशत आबादी के पास देश की आय का पांचवां हिस्सा है। देश की 50 प्रतिशत आबादी को कुल आय का केवल 13 प्रतिशत ही मिलता है।
केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में PMGKAY को तीन महीने के लिए विस्तार देने का फैसला किया गया है। इसके साथ ही केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते (डीए) में 4 प्रतिशत की वृद्धि की है।
खाद्य तेलों में हाल के दिनों में गिरावट दर्ज की गई है। लेकिन इसका सकारात्मक प्रभाव अभी नहीं दिखा है। खाद्य और ईंधन की कीमतों में वृद्धि से घरेलू बजट को भारी नुकसान हुआ है। आरबीआई के अनुमानों में साफ है कि 2023 की शुरुआत तक मुद्रास्फीति 6 प्रतिशत के टॉलरेंस बैंड के ऊपर रहेगी।
विनाशकारी बाढ़(devastating floods) ने पाकिस्तान की हालात खराब कर दी है। हर चीज महंगी होती जा रही है। गनीमत है कि पड़ोसी मुल्कों ने सब्जियों की मदद करना शुरू कर दी है, जिससे प्याज-टमाटर के रेट गिरे हैं, लेकिन बाकी कई चीजों से किचन का गणित बिगाड़ दिया है।