देश में कोरोना संक्रमण रोकने विभिन्न राज्यों में कड़ी पाबंदियां लगाई गई हैं। आवश्यक चीजों को छोड़कर बाकी सबकुछ बंद हो चुका है। बता दें कि देश में कोरोना ने फिर से रिकॉर्ड तोड़ दिया। पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड तोड़ 1.85 लाख नए केस मिले हैं। इनमें महाराष्ट्र फिर से टॉप पर पहुंच गया है। यहां +60,212 नए केस मिले हैं। इसके बाद नंबर आता है उत्तरप्रदेश, छत्तीसगढ़, दिल्ली, कर्नाटक, मध्य प्रदेश और केरल का। पिछले 24 घंटे में 1,026 मौतें हुई हैं।