कोरोना महामारी के बीच जल्द ही त्यौहारों का सीजन भी शुरू होने वाला है। इस दौरान देश के सभी राज्यों में लोगों की चहल-पहल और सार्वजनिक गतिविधियों में और ज्यादा इजाफा होने की उम्मीद है। ऐसे में कोरोना वायरस का संक्रमण काफी तेजी से फैल सकता है। इसी को लेकर केंद्र सरकार ने मंगलवार को आने वाले 3 महीनों के त्योंहारों के लिए दिशा निर्देश (SOP) जारी कर दिए हैं।
पूरी चुनावी प्रक्रिया के दौरान नेताओं को कोविड 19 प्रोटोकाल (Covid-19 Protocal) फॉलो करना होगा। धार्मिक स्थलों का चुनाव कार्य के लिए इस्तेमाल पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है।
शुक्रवार को जापान के नए प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा को पीएम नरेन्द्र मोदी ने फोन पर बधाई दी है। कोविड-19 समेत दोनों देशों के नेताओं के बीच अन्य वैश्विक चुनौतियों को लेकर चर्चा हुई है। पीएम मोदी ने जापानी पीएम सुगा को कोरोना के बाद भारत आने का न्योता भी दिया है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन पर निशाना साधते हुए उसे दुनिया में कोरोना महामारी फैलाने का जिम्मेदार बताया है। संयुक्त राष्ट्र की वर्चुअल बैठक को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा कि पूरी दुनिया में कोरोना महामारी फैलाने का जिम्मेदार सिर्फ चीन है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि कोरोना वायरस के रिकवरी दर मामले में भारत अमेरिका से आगे निकल गया है। मंत्रालय के मुताबिक अब तक भारत में कोरोनो वायरस से रिकवरी की संख्या 42 लाख से ज्यादा हो गई है।
इस साल भारत में मानसून में देश के कई हिस्सों में भारी बारिश और बड़े पैमाने पर बाढ़ जैसी आपदाएं आई हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, इस साल मानसून सामान्य या उससे ऊपर रहने की संभावना है। इस साल सितंबर में ज्यादा बारिश का अनुमान है।
कोरोनावायरस महामारी के दौरान ज्यादातर लोग तनाव की समस्या से जूझ रहे हैं। ऐसा लगता है कि लोगों के मन में कोई अनजाना भय बैठ गया हो।
कोरोनावायरस महामारी के इस दौर में डिप्रेशन की समस्या काफी बढ़ती जा रही है। हर उम्र के लोग तनाव, चिंता और अवसाद की समस्या से जूझ रहे हैं। जब यह समस्या ज्यादा बढ़ जाती है, तो लोग सुसाइड जैसा कदम भी उठा लेते हैं।
मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या काफी तेजी से बढ़ रही है। लेकिन राहत की खबर यह है कि रिकवरी रेट भी लगातार बढ़ रहा है। वहीं इसी बीच मरीजों का दिल खुश करने के लिए प्रदेश सरकार एक नई पहल शुरू करने जा रही है। जिससे और ज्यादा रिकवरी रेट बढ़ेगा।
कोरोनावायरस महामारी ने लोगों की लाइफ को कई तरह से प्रभावित किया है। इसकी वजह से प्रेमी जोड़े आपस में मिल नहीं पा रहे हैं। कोरोनावायरस महामारी ने पार्टनर्स के बीच एक दूरी पैदा की है।