पीएम मोदी के दूसरे कार्यकाल के तहत केंद्रीय मंत्रिमंडल का पहला फेरबदल बुधवार को हुआ। 43 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई। इसमें 15 कैबिनेट मंत्रियों ने शपथ ली। शपथ लेने वाले 28 राज्य मंत्रियों में 7 महिलाएं हैं। 2014 में पहली बार मंत्रिमंडल में 7 और 2019 में 6 महिला मंत्री थीं।