कोरोना से बचाव के लिए जारी राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन में भी कई लोग नियम को तोड़ते नजर आ रहे हैं। ऐसे में प्रशासन ने लॉकडाउन के नियम को और कड़ा कर दिया है। आज से बिहार की राजधानी पटना में बाइक पर एक और कार में दो से अधिक व्यक्ति के बैठे होने पर चालान कटेगा।
इस शादी का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दिख रहा है कि दुल्हन के घर के लोग स्क्रीन के सामने जमा हैं। दूसरी ओर दूल्हा बैठा है। काजी के पूछने पर दोनों ने निकाह कबूल किया।
कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए 25 मार्च से 21 दिन तक पूरे देश में लॉकडाउन है। फिर भी लोग घरों से बाहर निकल रहे है। दिल्ली में लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 183 लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई।
कोरोनावायरस की दहशत के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार रात 12 बजे से पूरे देश में 21 दिन का लॉकडाउन घोषित कर दिया है। इसके लिए उन्होंने मंगलवार रात 8 बजे राष्ट्र के नाम अपना संबोधन दिया। पीएम के लॉकडाउन की घोषणा के वक्त को लेकर फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने उन पर निशाना साधा है।
कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच मास्क और सैनिटाइज का स्टॉक खत्म हो गया है। ऐसे में लोगों को मास्क नहीं पा रहा था। इसी बीच जाप संरक्षक और पूर्व सांसद पप्पू यादव राजधानी पटना में लोगों के बीच मास्क का वितरण कर रहे थे। लेकिन अब उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
देशभर में 21 दिनों का लॉकडाउन है। आज इसका पहला दिन था। कोरोना के चलते सरकार ने घर से निकलने पर रोक लगाई है। हालांकि, कुछ विशेष परिस्थितियों में छूट दी गई है। इनमें से एक है बैंक और एटीएम से पैसे निकालना।
कोरोना वायरस के खतरे के चलते पूरे देश में लॉकडाउन घोषित कर दिया गया है। ऐसे में, जो लोग वर्क फ्रॉम होम के तहत काम नहीं कर रहे हैं, उन्हें पार्टनर के साथ वक्त बिताने का पूरा समय मिलेगा।
कोरोना के बढ़ते खतरे को रोकने के लिए देशभर में किए गए 'लॉकडाउन' की वजह से सारे काम ठप हो गए हैं। ऐसे में गुजरात के अहमदाबाद में काम करने वाले हजारों मजदूर पैदल ही राजस्थान के अपने गांवों तक पहुंचने के लिए मजबूर हैं। मालिकों ने मजदूरों को 500 रुपए देकर छोड़ दिया है।
केंद्र ने सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों से कोरोना वायरस महामारी के कारण लागू सार्वजनिक पाबंदियों के दौरान खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों के काम काज को बंद न कराने की सलाह दी है और इनकी आपूर्ति निरंतर बनाये रखने को कहा है
विशेषज्ञों का मानना है कि कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिये देश भर में की गयी बंदी (लॉकडाउन) से अर्थव्यवस्था को 120 अरब डॉलर (करीब नौ लाख करोड़ रुपये) का नुकसान हो सकता है