12वीं के स्टूडेंट्स के लिए खुश कर देने वाली खबर सामने आई है। जहां प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 12वीं कक्षा में टॉप करने वाले छात्रों को लैपटॉप देने की योजना का ऐलान किया है। इस स्कीम के तहत मेधावी छात्रों के लिए 25 हज़ार और प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।
भोपाल के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने खुद ट्वीट कर यह जानकारी दी। साथ ही उन्होंने जनता से सावधानी रखने की अपील की। शिवराज ने कहा, जरा सी असावधानी कोरोना को निमंत्रण देती है।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सीएम शिवराज सिंह ने खुद ट्वीट कर यह जानकारी दी। उन्होंने लिखा, मेरी सभी साथियों से अपील है कि जो भी मेरे संपर्क में आए हैं, वह अपना कोरोना टेस्ट करवा लें।
भोपाल में 10 दिन के टोटल लॉकडाउन को लेकर प्रदेश की सियासत गरमा गई है। कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने इस लॉकडाउन का विरोध जताया। शिवराज सरकार ने बिना किसी से सलाह किए लॉकडाउन करने का फैसला लिया है, यह उनकी हिटलरशाही है। बकरीद में कुर्बानी हर हाल में होगी।
देश के पत्रकारिता विश्वविद्यालय माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय भोपाल के नए कुलपति की तलाश शुरू हो चुकी है। दरअसल, प्रभारी कुलपति प्रो संजय द्विवेदी ने बतौर आईआईएमसी के महानिदेशक के रूप में अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। इसके बाद से यह पद अब खाली हो गया है।
मध्यप्रदेश में शिवराज सरकार ने रविवार देर रात मंत्रियों में विभागों का बंटवारा कर दिया है। साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया इस बार फिर हावी दिखे हैं। उनके समर्थित विधायकों को प्रभावी विभाग मिले हैं।
उत्तर प्रदेश का कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे गुरुवार सुबह उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तारी के बाद मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को फोन पर बात की।
मध्यप्रदेश में शिवराज सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार के दो दिन बाद बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा को विधानसभा का प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया गया है। राज्यपाल ने शर्मा को अध्यक्ष का निर्वाचन होने तक कर्तव्यों के निर्वहन के लिए प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया है।
गुरुवार को शिवराज सिंह सरकार की टीम में ईजाफा हो गया। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मंत्रिमंडल विस्तार में जगह पाने वाले मंत्रियों को शपथ दिलाई। 20 मार्च को कमलनाथ सरकार गिरने के बाद 23 मार्च को शिवराज सिंह ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। इसके बाद 21 अप्रैल को शिवराज सिंह ने 5 मंत्रियों को शपथ दिलाई थी। टीम बढ़ाने में 71 दिन जद्दोजहद चली। दरअसल, सबसे बड़ा पेंच शिवराज सरकार की पहली सरकार में रहे पुराने साथियों को लेकर असमंजस और ज्योतिरादित्य सिंधिया खेमे के लोगों को समायोजित करना था।
मध्यप्रदेश में भाजपा सरकार बनने के तीन महीने बाद आज कैबिनेट का विस्तार हुआ। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के आवास पर इसे लेकर 6 घंटे माथापच्ची हुई है। उसके बाद नामों पर सहमति बनी। उधर, राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया भी इस शपथग्रहण में शामिल हुए। शिवराज की कैबिनेट में सिंधिया खेमे के 10 नेताओं ने शपथ ली।