पत्नी और बच्चों को मिस कर रहे संजय दत्त, लॉकडाउन की वजह से 84 दिन से दुबई में फंसा है परिवार

Jun 17 2020, 04:37 PM IST

दुनियाभर में कई लोग कोरोना वायरस की चपेट में है। हजारों लोग रोज मौत के मुंह में जा रहे हैं। भारत में इस महामारी का असर देखने को मिल रहा है। यहां भी रोज मरीजों की संख्या बढ़ रही है। हालांकि, इस बीमारी से कई लोग ठीक भी हो चुके हैं। देश में लॉकडाउन में ढील दी गई है। हालांकि, आमजनों की तरह ही सेलेब्स भी कम ही घर से बाहर निकल रहे हैं। वहीं, कुछ सेलेब्स ऐसे भी हैं जो काफी वक्त से परिवारवालों से दूर हैं। इन्हीं में से एक हैं संजय दत्त। संजय को अपनी पत्नी मान्यता और अपने जुड़वा बच्चों शहरान और इकरा से आखिरी बार मिले दो महीने से ज्यादा हो चुके हैं।