सावन (Sawan 2021) मास का कृष्ण पक्ष समाप्त हो चुका है और शुक्ल पक्ष शुरू हो चुका है। यानी सावन (Sawan 2021) के कुछ दिन शेष हैं। 22 अगस्त, रविवार को रक्षाबंधन (Rakshabandhan 2021) के साथ सावन मास का समापन हो जाएगा। ये महीना शिव भक्ति के लिए प्रसिद्ध है। शिवपुराण (shivpuran) में भगवान शिव की महिमा का वर्णन है। इस महापुराण में मनुष्यों के समाधान के लिए कई छोटे-छोटे उपाय बताए गए हैं। ये उपाय बहुत ही आसान हैं।