जंगल का राजा भले शेर हो, लेकिन हाथी एक ऐसा जानवर है, जिसे इंसान अपना 'साथी' मानते हैं। हाथी मस्तमौला वन्यजीव है। यह गुस्सैल भी होता है, लेकिन प्यार करने वाला जानवर भी। इसकी मस्ती देखकर हर कोई खुश होता है। अब इस हाथी के बच्चे को ही देखिए। जब यह मस्ती करते हुए जंगल में निकला, तो लोग मुग्ध हो गए।