कन्या शनि राशिफल 2025: कैसा बीतेगा ये साल, कब होगा फायदा-कब नुकसान?

Published : Dec 07, 2024, 02:35 PM ISTUpdated : Jan 01, 2025, 09:06 AM IST
Kanya-Shani-Rashifal-2025

सार

Shani Rashifal 2025: कन्या राशि वालों के लिए साल 2025 में शनि की स्थिति शुभ फल देने वाली रहेगी। इस समय इनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। सेहत से जुड़ी परेशानियां भी कम होंगी। 

kanya Rashi Par shani ki dasha 2025: शनि ग्रह की चाल नवग्रहों में सबसे धीमी है। इससे जुड़ी एक कथा है, उसके अनुसार- दधीचि मुनि के पुत्र पिप्पलाद ने अपने ब्रह्मदंड से शनिदेव पर प्रहार किया था। वो ब्रह्मदंड शनिदेव के पैर पर लगा, जिसके कारण उनके पैरों में विकार आ गया और उनकी गति धीमी हो गई। आगे जानिए साल 2025 में शनि ग्रह कन्या राशि पर कैसा असर डालेगा…

शुभ रहेगी साल 2025 की शुरूआत

साल 2025 की शुरूआत में शनि कन्या राशि से छठे स्थान पर रहेगा। ये स्थिति इस राशि के लोगों के लिए शुभ रहेगी। पुराने रोगों में आराम मिलेग। शत्रु हावी नहीं हो पाएंगे। धन लाभ के योग भी बन सकते हैं। नौकरी-बिजनेस की स्थिति फायदेमंद रहेगी। परिवार में खुशहाली का माहौल रहेगा।

29 मार्च के बाद शुरू होगा गोल्डन टाइम

29 मार्च को शनि कुंभ से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेगा। इसके बाद का समय कन्या राशि वालों के मिला-जुला फल देने वाला रहेगा। काम-काज में उन्नति होगी। कोई नया काम भी शुरू कर सकते हैं। अगर कोई सरकारी काम अटका हुआ है तो उसमें सफलता मिल सकती है। आपकी योग्यता लोगों के सामने आएगी। अगर कोई कोर्ट केस विचाराधीन है तो उसमें सफलता मिल सकती है। नया वाहन खरीदने के योग भी इस समय बन रहे हैं। नौकरी में आपकी योग्यता को देखकर प्रमोशन भी हो सकता है। प्रेम विवाह के मामलों में सफलता मिल सकती है।

इस दौरान रहें सावधान

12 जुलाई से 28 नवंबर के बीच शनि ग्रह वक्री रहेगा यानी टेढ़ी चाल से चलेगा। इस दौरान इस लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। छोटी-मोटी दुर्घटना इस समय हो सकती है। पैसों के मामले में भी इस समय सावधानी रखें नहीं तो कोई आपके साथ धोखा कर सकता है। ना चाहते हुए भी कुछ काम इस दौरान आपको करने पड़ सकते हैं।

ये उपाय करें-

1. शनि से जुड़े अशुभ फल से बचने के लिए प्रत्येक शनिवार को शनि मंत्रों का जाप करें। इसके लिए काली तुलसी की माला का उपयोग करें।
2. नाव की कील की अंगूठी बनाकर शनिवार के दिन मध्यमा अंगुली में धारण करें। इससे भी लाभ होगा।
3. पक्षियों के लिए छत पर अनाज रखें, मछलियों के लिए तालाब में दाना डालें।
4. हर शनिवार शनिदेव की पूजा करें और तेल से अभिषेक करें।


ये भी पढ़ें-

मेष शनि राशिफल 2025: शुरू होगी साढ़ेसाती, कैसा बीतेगा ये साल-क्या करें उपाय?


वृषभ शनि राशिफल 2025: कभी रहेंगे परेशान-कभी खुश, जानें कब, क्या होगा आपके साथ?


मिथुन शनि राशिफल 2025: शनि बनाएगा कंगाल या देगा फायदा, जानें साल भर का हाल?


कर्क शनि राशिफल 2025: खत्म होगी शनि की ढैय्या, कब से शुरू होंगे अच्छे दिन?


सिंह शनि राशिफल 2025: शुरू होगा बुरा समय, कैसा बीतेगा ये साल-कैसा होगा हाल?

तुला शनि राशिफल 2025: नौकरी या बिजनेस, किसमें होगा फायदा-मिलेंगे शुभ फल?


वृश्चिक शनि राशिफल 2025: कब खत्म होगी शनि की ढैय्या और शुरू होंगे अच्छे दिन?


धनु शनि राशिफल 2025: शनि की ढैय्या करेगी परेशान, होगी धन हानि-नहीं मिलेगी सफलता


मकर शनि राशिफल 2025: कब मिलेगा साढ़ेसाती से छुटकारा, क्या-क्या होंगे फायदे?

कुंभ शनि राशिफल 2025: कब रहेगा साल का सबसे खराब टाइम-किन कामों में होंगे असफल?

मीन शनि राशिफल 2025: पूरे साल रहेंगे परेशान, बिगडे़गा बजट-हो सकता है ट्रांसफर


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

PREV

Recommended Stories

Mangal Gochar 2025: मंगल बदलेगा राशि, 5 राशि वालों पर टूटेगी मुसीबत-हर काम में मिलेगी असफलता
Aaj Ka Rashifal 5 December 2025: गुरु-चंद्र बनाएंगे गजकेसरी योग, जानें किसे होगा फायदा? पढ़ें राशिफल