
Vrischik Rashi Par shani ki dasha 2025: शनि की ढैय्या का प्रभाव जिस भी राशि पर होता है, उस व्यक्ति के जीवन में एक के बाद एक समस्या आती रहती है। साल की शुरूआत में वृश्चिक राशि वालों पर ढैय्या का प्रभाव रहेगा, जो परेशान करने वाला रहेगा। इसके बाद का समय इनके लिए शुभ फल देने वाला रहेगा। आगे जानिए साल 2025 में शनि ग्रह वृश्चिक राशि पर कैसा असर डालेगा…
साल 2025 की शुरूआत में वृश्चिक राशि वालों पर शनि की ढैय्या का प्रभाव रहेगा। इस दौरान इनकी सेहत बिगड़ सकती है। अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ेंगे। पैसा भी काफी खर्च हो सकता है। संभव है कि किसी से पैसा उधार लेना पड़े। कोई दुश्मन परेशान करने की पुरजोर कोशिश करेगा।
साल की शुरूआत में शनि कुंभ राशि में रहेगा। 29 मार्च को ये ग्रह कुंभ से निकलकर मीन में प्रवेश करेगा। ऐसा होते ही वृश्चिक राशि वालों पर से ढैय्या का अशुभ प्रभाव खत्म हो जाएगा और इनका अच्छा समय शुरू हो जाएगा। नौकरी-बिजनेस में लाभ की स्थिति बनने लगेगी। सेहत से जुड़ी परेशानियां भी खत्म हो जाएगी। परिवार में कोई शुभ प्रसंग हो सकता है। स्टूडेंट्स को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरी में दिए गए टारगेट समय पर पूरे हो सकते हैं। पुराने विवादों को निपटारा होगा। इस साल अच्छा इंक्रीमेंट होगा साथ ही प्रमोशन भी संभव है।
13 जुलाई से 28 नवंबर के दौरान शनि वक्री रहेगा यानी टेढ़ी चाल से चलेगा। ये समय वृश्चिक राशि वालों के लिए परेशान करने वाला रहेगा। इस दौरान कोई जरूरी काम अटक सकता है, जिसके कारण आपको बहुत परेशानी होगी। आप दुश्मन के किसी षड़यंत्र का शिकार हो सकते हैं। पति-पत्नी के बीच बार-बार विवाद होगा।
1. हर शनिवार को शनिदेव को उड़द दाल की खिचड़ी का भोग लगाएं और भोजन के रूप में भी यही खाएं।
2. जरूरतमंदों को काले कंबलों का दान करें। इससे भी शनिदेव खुश होते हैं।
3. हर शनिवार को शनिदेव के मंत्रों का जाप करें।
4. रोज सुबह स्नान आदि करने के बाद शनि चालीसा का पाठ करें।
5. सरसों के तेल के 11 दीपक जलाकर शनिदेव की आरती करें।
ये भी पढ़ें-
मेष शनि राशिफल 2025: शुरू होगी साढ़ेसाती, कैसा बीतेगा ये साल-क्या करें उपाय?
वृषभ शनि राशिफल 2025: कभी रहेंगे परेशान-कभी खुश, जानें कब, क्या होगा आपके साथ?
मिथुन शनि राशिफल 2025: शनि बनाएगा कंगाल या देगा फायदा, जानें साल भर का हाल?
कर्क शनि राशिफल 2025: खत्म होगी शनि की ढैय्या, कब से शुरू होंगे अच्छे दिन?
सिंह शनि राशिफल 2025: शुरू होगा बुरा समय, कैसा बीतेगा ये साल-कैसा होगा हाल?
कन्या शनि राशिफल 2025: कब से शुरू होंगे अच्छे दिन, जानें क्यों खास रहेगा ये साल?
तुला शनि राशिफल 2025: नौकरी या बिजनेस, किसमें होगा फायदा-मिलेंगे शुभ फल?
धनु शनि राशिफल 2025: शनि की ढैय्या करेगी परेशान, होगी धन हानि-नहीं मिलेगी सफलता
मकर शनि राशिफल 2025: कब मिलेगा साढ़ेसाती से छुटकारा, क्या-क्या होंगे फायदे?
कुंभ शनि राशिफल 2025: कब रहेगा साल का सबसे खराब टाइम-किन कामों में होंगे असफल?
मीन शनि राशिफल 2025: पूरे साल रहेंगे परेशान, बिगडे़गा बजट-हो सकता है ट्रांसफर
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।