उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को आजमगढ़ की जनता को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि आजमगढ़ समाजवादी पार्टी की सरकार में आतंक का गढ़ बन गया था। समाजवादी पार्टी की सरकार में तो अराजकता ही उनका पर्याय था।
आजमगढ़: उत्तर प्रदेश में 2022 के विधानसभा चुनाव के करीब आते ही जुबानी हमले वाली तेज हो गई है। सोमवार को यूपी कें मुख्यमंत्री सीएम योगी ने आजमगढ़ की सगड़ी तहसील में विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण करते हुये जनसभा को भी सम्बोधित किया। इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि यहां माफिया पहले मऊ के अंदर दंगा कराते थे, आजमगढ़ को बदनाम करते थे। आजमगढ़ समाजवादी पार्टी की सरकार में आतंकगढ़ बन गया था।
BJP की सरकार ने मिटाया, आजमगढ़ का कलंक: CM योगी
आजमगढ़ में जनसभा को भी सम्बोधित हुए हुए सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि यह जो माफिया पहले मऊ के अंदर दंगा कराते थे, आजमगढ़ को बदनाम करते थे, सार्वजनिक संपत्ति पर कहीं भी कब्जा कर लेते थे। वही, आजमगढ़ समाजवादी पार्टी की सरकार में आतंक का गढ़ बन गया था। यहां के नौजवानों के सामने पहचान का संकट आ गया था। देश में कहीं भी जाते थे तो वहां धर्मशाला या होटल के अंदर कमरा नहीं मिलता था लेकिन आज आजमगढ़ को आतंक के इस कलंक से मुक्त करने का कार्य बीजेपी के सरकार ने किया है।
जिस गाड़ी में सपा का झंडा, समझो कोई जाना पहचाना गुंडा
सगड़ी में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में तो अराजकता ही उनका पर्याय था। देश में एक नारा चल पड़ा था कि 'जिस गाड़ी में सपा का झंडा समझो होगा कोई जाना पहचाना गुंडा'। इस गुंडागर्दी की कमर तोड़ने का कार्य कोई किया है तो वह हमारी सरकार ने किया है।
Mar 14 2024, 02:12 PM IST
Mar 10 2024, 09:10 PM IST
Mar 10 2024, 07:48 PM IST
Mar 04 2024, 12:24 PM IST
Feb 21 2024, 11:02 AM IST
2 days ago
Nov 21 2023, 10:46 AM IST
Nov 20 2023, 04:39 PM IST
Nov 20 2023, 10:27 AM IST
Aug 01 2023, 06:35 PM IST
May 23 2023, 02:05 PM IST
Mar 08 2022, 04:10 PM IST
Mar 07 2022, 07:04 PM IST
Sep 25 2023, 11:19 AM IST
Jul 09 2023, 10:46 AM IST
Jun 19 2023, 10:59 AM IST
Jun 07 2023, 11:48 AM IST
Jun 08 2022, 02:17 PM IST
Apr 13 2024, 11:38 AM IST
Jan 22 2024, 09:39 AM IST
Nov 26 2023, 10:15 AM IST
Oct 22 2023, 10:48 AM IST
Sep 05 2023, 01:20 PM IST
Jan 19 2023, 06:47 PM IST
Jan 19 2023, 05:43 PM IST
Jan 19 2023, 04:45 PM IST
Jan 19 2023, 04:17 PM IST
Jan 19 2023, 03:21 PM IST