हमीरपुर के रहने वाले अवनीश विश्वकर्मा (Avnish Vishwkarma)ने खास तरह से सीडीएस बिपिन रावत को श्रद्धांजलि दी है। अवनीश विश्वकर्मा ने कहा कि मेरी तरफ से बिपिन रावत, उनकी पत्नी और उनके साथ शहीद हुए सभी एयरफोर्स के जवानों को मेरी तरफ से पेपर कटिंग के माध्यम से विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।
हमीरपुर: बुधवार को CDS बिपिन रावत (Bipin Rawat), उनकी पत्नी और अन्य जवानों की हेलीकाप्टर हादसे (Helicopter Crash) में हुई मौत के बाद से पूरे देश में शोक की लहर है। पूर देश अपने-अपने तरीके से जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है। इसी बीच हमीरपुर के रहने वाले अवनीश विश्वकर्मा (Avnish Vishwkarma)ने खास तरह से सीडीएस बिपिन रावत को श्रद्धांजलि दी है। अवनीश विश्वकर्मा ने कहा कि मेरी तरफ से बिपिन रावत, उनकी पत्नी और उनके साथ शहीद हुए सभी एयरफोर्स के जवानों को मेरी तरफ से पेपर कटिंग के माध्यम से विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।
बराड़ स्क्वायर में होगा बिपिन रावत का अंतिम संस्कार
बता दें कि एयरफोर्स चीफ एयर मार्शल वीआर चौधरी तमिलनाडु के कुन्नूर में हेलिकॉप्टर क्रैश की जगह पर पहुंचे और घटना स्थल का जायजा लिया। जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी का पार्थिव शरीर आज शाम को तमिलनाडु के वेलिंग्टन से दिल्ली लाया जाएगा। कल दिल्ली कैंट के बराड़ स्क्वायर में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। जनरल रावत के निधन पर उनके गृह राज्य उत्तराखंड में तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की गई है। इस बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज संसद के जरिए देश को बताएंगे कि ये हादसा कैसे हुआ और अब तक की जांच में क्या निकला है। पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सीएम अरविंद केजरीवाल समेत कई विपक्षी नेताओं ने श्रद्धांजलि दी।
CM योगी समेत अन्य नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
तमिलनाडु के कुन्नूर में हेलीकाप्टर हादसे में चीफ आफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत (Bipin Rawat), उनकी धर्मपत्नी मधुलिका रावत और अन्य सैन्यकर्मियों के निधन से बुधवार को हर तरफ शोक की लहर दौड़ गई। हेलीकाप्टर में जनरल बिपिन रावत की पत्नी मधुलिका समेत कुल 14 लोग सवार थे। भारतीय वायुसेना के अनुसार हादसे में जनरल रावत और उनकी पत्नी समेत कुल 13 लोगों की मौत हो गई है। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल (Anandiben Patel), मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) सहित विभिन्न दलों के ने गहरा शोक जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी और शौर्य को नमन किया।
हेलीकॉप्टर क्रैश होना साजिश या हादसा? केशव मौर्य ने कही बड़ी बात
Mar 14 2024, 02:12 PM IST
Mar 10 2024, 09:10 PM IST
Mar 10 2024, 07:48 PM IST
Mar 04 2024, 12:24 PM IST
Feb 21 2024, 11:02 AM IST
11 mins ago
21 hours ago
Nov 21 2023, 10:46 AM IST
Nov 20 2023, 04:39 PM IST
Nov 20 2023, 10:27 AM IST
Aug 01 2023, 06:35 PM IST
May 23 2023, 02:05 PM IST
Mar 08 2022, 04:10 PM IST
Mar 07 2022, 07:04 PM IST
Sep 25 2023, 11:19 AM IST
Jul 09 2023, 10:46 AM IST
Jun 19 2023, 10:59 AM IST
Jun 07 2023, 11:48 AM IST
Jun 08 2022, 02:17 PM IST
Apr 13 2024, 11:38 AM IST
Jan 22 2024, 09:39 AM IST
Nov 26 2023, 10:15 AM IST
Oct 22 2023, 10:48 AM IST
Sep 05 2023, 01:20 PM IST
Jan 19 2023, 06:47 PM IST
Jan 19 2023, 05:43 PM IST
Jan 19 2023, 04:45 PM IST
Jan 19 2023, 04:17 PM IST
Jan 19 2023, 03:21 PM IST