केशव प्रसाद मौर्य ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा किए गए संकल्प को सियासी ड्रामा बताते हुए कहा कि काश!अखिलेश संकल्प का मतलब भी समझ पाते। यदि उन्हें अन्नदाता किसानों की फिक्र रही होती तो जब जनता ने पूरे पांच साल मौका दिया था, तब वह सिंचाई, गन्ना मूल्य भुगतान, एमएसपी पर खरीद जैसे बुनियादी काम करते।
लखनऊ: उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (keshav Prasad Maurya) ने सोमवार को बीजेपी पार्टी मुख्यालय में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में कहा कि समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के भंडार में माफिया, अपराधियों, दंगाइयों को संरक्षण, अनेकानेक घोटाले और चीनी मिलों को बंदकर किसानों की बर्बादी की दास्तां रखने वाले अखिलेश यादव अन्नदाता को बरगलाने की लाख कोशिश कर लें, किसान अब उनके झांसे में नहीं आने वाले। यह उन्होंने 2017 के चुनाव में ही जता दिया था और उसे ही इस चुनाव में भी दोहराने जा रहे हैं। अखिलेश यादव को यह भली भांति समझ लेना चाहिए कि झूठे संकल्प की जमीन पर किसी का विकल्प बनने की खेती नहीं हो सकती।
साथ ही कहा कि हाथ मे अन्न लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा किए गए संकल्प को सियासी ड्रामा बताते हुए उन्होंने कहा कि काश!अखिलेश संकल्प का मतलब भी समझ पाते। यदि उन्हें अन्नदाता किसानों की फिक्र रही होती तो जब जनता ने पूरे पांच साल मौका दिया था, तब वह सिंचाई, गन्ना मूल्य भुगतान, एमएसपी पर खरीद जैसे बुनियादी काम करते। इसकी बजाय उन्हें चीनी मिलों की बंदी पसंद आई, गन्ना किसानों का करोड़ों रुपये का भुगतान फंसाए रखने में मजा आया। बिचौलियों को लगाकर किसानों की फसल औने- पौने दाम पर खरीदना भाया। ऐसे कार्यों की ख्याति अपने नाम करने वाले अखिलेश आखिर किस मुंह से उस अनाज को हाथ में लेकर संकल्प ले रहे हैं जिसे अन्नदाता अपने खून पसीने से उपजाता है। उन्होंने कहा कि आज झूठ के शहंशाह 'फार्मर्स रिवाल्विंग फंड' बनाने और किसानों को 15 दिन में गन्ना मूल्य भुगतान का वादा कर रहे हैं। बेहतर होता कि इस संकल्प के साथ वह अपने और भाजपा सरकार द्वारा किसान हित में किए गए कार्यों का भी ब्यौरा किसानों को बता देते। हिम्मत होती तो यह भी जाहिर कर देते कि किसानों को अनाज व गन्ना मूल्य का कितना भुगतान उन्होंने किया था और कितना योगी सरकार ने।
Mar 14 2024, 02:12 PM IST
Mar 10 2024, 09:10 PM IST
Mar 10 2024, 07:48 PM IST
Mar 04 2024, 12:24 PM IST
Feb 21 2024, 11:02 AM IST
1 day ago
2 days ago
Nov 21 2023, 10:46 AM IST
Nov 20 2023, 04:39 PM IST
Nov 20 2023, 10:27 AM IST
Aug 01 2023, 06:35 PM IST
May 23 2023, 02:05 PM IST
Mar 08 2022, 04:10 PM IST
Mar 07 2022, 07:04 PM IST
Sep 25 2023, 11:19 AM IST
Jul 09 2023, 10:46 AM IST
Jun 19 2023, 10:59 AM IST
Jun 07 2023, 11:48 AM IST
Jun 08 2022, 02:17 PM IST
Apr 13 2024, 11:38 AM IST
Jan 22 2024, 09:39 AM IST
Nov 26 2023, 10:15 AM IST
Oct 22 2023, 10:48 AM IST
Sep 05 2023, 01:20 PM IST
Jan 19 2023, 06:47 PM IST
Jan 19 2023, 05:43 PM IST
Jan 19 2023, 04:45 PM IST
Jan 19 2023, 04:17 PM IST
Jan 19 2023, 03:21 PM IST