• All
  • 45 NEWS
  • 35 PHOTOS
80 Stories by Manoj Jha

इतना कीमती था मेलानिया ट्रम्प का पिंक गाउन, कानों में पहने जयपुर के झुमके, पैरों की जूती ने भी खींचा ध्यान

Feb 26 2020, 03:42 PM IST

हटके डेस्क: अमेरिका के प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रम्प की भारत यात्रा ने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा। प्रेसिडेंट ट्रम्प के साथ उनकी पत्नी फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रम्प, उनकी बेटी इवांका ट्रम्प और दामाद जैरेड कश्नर भी आए थे। नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में मंगलवार को आयोजित स्टेट डिनर में मेलानिया ट्रम्प ने पिंक कलर का कैरोलिना हेरेरा गाउन पहना था, जिसकी कीमत करीब 2 लाख 14 हजार रुपए थी। यह गाउन खास तौर पर उनके लिए तैयार किया गया था। उन्होंने जो जूलरी पहनी थी, वह भी जयपुर के डिजाइनर ने तैयार की थी। उनकी जूती भी खास डिजाइन की थी। मेलानिया ट्रम्प ने इस दौरे के दौरान अपनी ड्रेस से सबका ध्यान खींचा। मेलानिया ट्रम्प ने जयपुर के झुमके भी पहन रखे थे। वहीं, ट्रम्प की बेटी इवांका ने सफेद रंग की ड्रेस पहनी थी, जो सलवार-कमीज से काफी मिलती जुलती थी। बता दें कि मेलानिया ट्रम्प के फैशन सेंस की चर्चा हर तरफ होती है। ट्रम्प की पत्नी बनने से पहले वह एक मशहूर मॉडल थीं, वहीं इवांका ट्रम्प भी फैशन बिजनेस से ही जुड़ी हैं। 

ये हैं दुनिया के 10 सबसे खुशहाल देश, क्राइम और बीमारी से रहते हैं कोसों दूर

Feb 25 2020, 01:35 PM IST

दिल्ली: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बारे में कहा जाता है कि उन्होंने दिल्ली के सरकारी स्कूलों का कायाकल्प कर दिया है। उन्होंने दिल्ली के सरकारी स्कूलों को सभी आधुनिक सुविधाओं से लैस किया है। दिल्ली के सरकारी स्कूलों में खास तौर पर हैप्पीनेस क्लास की व्यवस्था भी की गई है। आज अमेरिका के प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रम्प और उनकी पत्नी ने दिल्ली के सरकारी स्कूलों का विजिट किया। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं दुनिया के उन 10 देशों के बारे में जो सबसे ज्यादा खुशहाल और हैप्पीनेस इंडेक्स में ऊपर हैं। इन देशों को हैप्पीनेस इंडेक्स में स्थान यूनाइटेड नेशन्स द्वारा दिया गया है। हैप्पीनेस इंडेक्स में देशों की रैंकिंग वहां के आर्थिक विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, लोगों के बीच परस्पर विश्वास, भ्रष्टाचार और क्राइम का नहीं होना आदि आधार पर की जाती है। बता दें कि 20 मार्च को हर साल इंटरनेशनल हैप्पीनेस डे मनाया जाता है। 

26 सौ सालों से दुनिया की नजर से छिपा था ये 'मंदिर', पत्थर के बंद ताबूतों से निकली ऐसी चीजें

Feb 23 2020, 03:10 PM IST

दुनिया में रोम, यूनान, मिस्र, भारत और चीन की सभ्यता सबसे प्राचीन मानी जाती है। एक समय दुनिया में रोमन साम्राज्य का बोलबाला था। आज रोम इटली का प्रमुख शहर है। रोम दुनिया भर के इतिहास के जानकारों के लिए हमेशा से आकर्षण का केंद्र रहा है। रोमन साम्राज्य के भग्नावशेषों का आर्कियोलॉजिस्ट हमेशा अध्ययन करते रहे हैं। कहा जाता है कि रोम की स्थापना रोमुलुस और उसके जुड़वां भाई रेमुस ने की थी। ऐसी मान्यता है कि ये युद्ध के देवता और एक पड़ोसी राज्य के राजा की लड़की के पुत्र थे। उस राजा को युद्ध में हरा कर गद्दी पर बैठने वाले नए राजा ने दोनों भाइयों को टिबेर नदी में फेंकने का आदेश दिया था। लेकिन वे किसी तरह बच गए और एक मादा भेड़िया ने उन्हें अपना दूध पिला कर पाला-पोसा। इसके बाद किसी चरवाहे को वे मिले, जो उन्हें अपने साथ ले आया। किवदंती है कि रोमुलुस के नाम पर ही रोम शहर का नाम पड़ा। अभी हाल ही में इटली के पुरात्तत्ववेत्ताओं ने रोम में खंडहरों में रोमुलुस से जुड़े एक मंदिर का पता लगाया है। यहां कई ऐतिहासिक महत्व की चीजें मिली हैं, जिनसे उस समय की सभ्यता और संस्कृति के बारे में खास जानकारी मिलने की संभावना जतायी जा रही है। वहां 6 ईसापूर्व की एक वेदी मिली है। पुरात्तववेत्ताओं का कहना है कि रोम की संस्कृति कहीं उससे भी प्राचीन है, जितनी फिलहाल मानी जाती है। देखते हैं, आर्कियोलॉजिस्ट्स ने वहां खुदाई में क्या पाया। वैसे ज्यादा तस्वीरें अभी सामने नहीं आ सकी हैं।  

5 स्टार होटल नहीं, ये है सरकारी स्कूल का किचन, खिचड़ी चोखा नहीं, सर्व होती हैं ऐसी डिसेज

Feb 23 2020, 11:11 AM IST

हटके डेस्क: स्कूल में बच्चों की सबसे मनपसंद जगहों में एक कैंटीन भी होती है। खाली वक्त में स्टूडेंट्स कैंटीन में जरूर जाते हैं। हमारे देश में सरकारी स्कूलों में कैंटीन की सुविधा आम तौर पर नहीं मिल पाती। यहां सरकारी स्कूलों में गरीब बच्चों के लिए सरकार की ओर से खिचड़ी-चोखा की व्यवस्था की गई है, जिसे मिड डे मील कहते हैं। लेकिन मलेशिया के केदाह में एक ऐसा सरकारी स्कूल है, जिसकी तुलना किसी फाइव स्टार होटल के रेस्तरां से की जा सकती है। इस कैंटीन में हर तरह का फूड आइटम काफी सस्ता मिलता है। इस कैंटीन की फोटोज इस साल जनवरी में वायरल हुईं। लोग एक सरकारी की स्कूल में कैंटीन की इतनी शानदार व्यवस्था देख कर हैरान रह गए। इस कैंटीन का संचालन मोहम्मद फाहमी अहमद अपनी पत्नी नादिरा एजिजान के साथ मिल कर करते हैं। दोनों अभी यंग है। मोहम्मद फाहमी अहमद को कैंटीन के संचालन का 10 साल का अनुभव है। पिछले साल दिसंबर में उन्होंने इस कैंटीन की व्यवस्था संभाली और इसे पूरी तरह बदल दिया। यहां पिज्जा, बर्गर, चिकेन के साथ मलेशिया के ट्रेडिशनल फूड आइटम भी मिलते हैं। टीचर्स के लिए भी बेहद शानदार व्यवस्था की गई है। यहां इस बात का पूरा ख्याल रखा जाता है कि खाना स्वादिष्ट होने के साथ पौष्टिक भी हो। साथ ही, यहां फलों का फ्रेश जूस भी हमेशा मिलता है। मलेशिया में किसी सरकारी स्कूल में अपनी तरह का यह खास ही कैंटीन है। मोहम्मद फाहमी पेनांग और सुनगाई पेटानी के दो और सरकारी स्कूलों में भी कैंटीन चलाते हैं। पिछले साल उन्हें एजुकेशन मिनिस्ट्री और हेल्थ मिनिस्ट्री से बेस्ट कैंटीन चलाने के लिए नेशनल लेवल का अवॉर्ड भी मिल चुका है। देखें इस मलेशिया के सरकारी स्कूल की इस कैंटीन की तस्वीरें।