कामाख्या देवी के दर्शन करने पहुंचीं कंगना रनौत, मां की भक्ति में लीन आईं नजर, देखें VIDEO

कंगना रनौत का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो मां कामाख्या देवी मंदिर में नजर आ रही हैं। इस दौरान वो पूरे ट्रेडिशनल अंदाज में नजर आ रही हैं। वहीं फैंस भी उनकी सरलता की खूब तारीफ कर रही हैं।

Share this Video

एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर बताया कि वो हाल ही में गुवाहाटी के कामाख्या देवी के मंदिर के दर्शन करने गई थीं। इस वीडियो में कंगना ट्रेडिशनल लुक में माता का आशीर्वाद लेते हुए भी नजर आ रही हैं। इस दौरान उनके गले में माता की चुंदरी और माथे पर लाल टीका लगा हुआ दिखाई दे रहा है। इस वीडियो को शेयर कर कंगना ने लिखा, 'आज कामाख्या माता के मंदिर में दर्शन किए। इस मंदिर में जग जननी मैया की योनि रूप में पूजा होती है। ये मां की शक्ति का विराट रूप है, जहां मां को मांस और बलि का भोग लगता है, ये पवित्र स्थान एक शक्तिपीठ है, जहां शक्ति का अद्भुत संचार है। कभी गुवाहाटी जाना हो तो दर्शन जरूर करिएगा, जय माता दी'। अब कंगना का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं फैंस भी उनकी इस वीडियो को कंगना के फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और कमेंट करके उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Related Video