- Home
- Entertainment
- Bollywood
- करन जौहर ने अब तक डायरेक्ट की 7 फिल्में, सभी 100 करोड़ पार-4 में शाहरुख खान लीड हीरो
करन जौहर ने अब तक डायरेक्ट की 7 फिल्में, सभी 100 करोड़ पार-4 में शाहरुख खान लीड हीरो
करन जौहर की फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। वरुण धवन-जाह्नवी कपूर की ये मूवी इसी साल दशहरा के मौके पर रिलीज होगी। इसी बीच आपको करन द्वारा अब तक डायरेक्ट की फिल्मों और उनके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में बता रहे हैं।

फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी
2023 में आई डायरेक्टर करन जौहर की रॉकी और रानी की प्रेम कहानी एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म थी। इसमें रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के साथ धर्मेंद्र, जया बच्चन, शबाना आजमी, तोता रॉय चौधरी, चुन्नी गांगुली, आमिर बशीर और क्षितिज जोग थे। 160 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने 355.61 करोड़ कमाए थे।
फिल्म ऐ दिल है मुश्किल
करन जौहर की फिल्म ऐ दिल है मुश्किल 2016 में आई थी। इस म्यूजिकल रोमांटिक फिल्म में रणबीर कपूर, अनुष्का शर्मा और ऐश्वर्या राय लीड रोल में थे। 50 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने 239.67 करोड़ का कलेक्शन किया था।
फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर
2012 में आई करन जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म थी। इसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा, वरुण धवन और आलिया भट्ट के साथ ऋषि कपूर, रोनित रॉय, साहिल आनंद, मनजोत सिंह, राम कपूर, फरीदा जलाल, मानसी राछ, सना सईद और कायोज ईरानी भी थे। 59 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने 109 करोड़ कमाए थे।
ये भी पढ़ें... Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari में वरुण-जान्हवी को मिली कितनी फीस? जानें बाकी 4 स्टार्स को क्या मिला?
फिल्म माय नेम इज खान
2010 में आई करन जौहर की फिल्म माय नेम इज खान एक सोशल ड्रामा फिल्म थी। इसमें शाहरुख खान और काजोल लीड रोल में थे। 85 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 223.44 करोड़ का कलेक्शन किया था।
फिल्म कभी अलविदा ना कहना
म्यूजिकल रोमांटिक ड्रामा फिल्म कभी अलविदा ना कहना को करन जौहर ने डायरेक्ट किया था। 2006 में आई इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, अभिषेक बच्चन, रानी मुखर्जी, प्रीति जिंटा और किरण खेर थे। 50 करोड़ के बजट वाली मूवी ने 113 करोड़ का बिजनेस किया था।
फिल्म कभी खुशी कभी गम
2001 में आई करन जौहर की फिल्म कभी खुशी कभी गम एक फैमिली ड्रामा मूवी थी। इसमें अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, शाहरुख खान, काजोल, ऋतिक रोशन और करीना कपूर लीड रोल में थे। 40 करोड़ के बजट वाली फिल्म ने 136 करोड़ कमाए थे।
ये भी पढ़ें... Katrina-Vicky Kaushal Income: जानें कहां-कहां से तगड़ी कमाई करते हैं कैटरीना कैफ-विक्की कौशल?
फिल्म कुछ कुछ होता है
1998 में आई फिल्म कुछ कुछ होता है से करन जौहर ने बतौर डायरेक्टर डेब्यू किया था। इसमें शाहरुख खान, काजोल, रानी मुखर्जी, सलमान खान और सना सईद लीड रोल में थे। 10 करोड़ के बजट में फिल्म ने 107 करोड़ का कलेक्शन किया था।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।