Watch Video: मलाइका अरोड़ा ने इतने लाख का बैग लेकर की एयरपोर्ट पर एंट्री, कीमत सुन फैंस को लगा झटका

मलाइका अरोड़ा का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो लाखों का ट्रॉली बैग लिए हुए नजर आ रही हैं। इस बैग की कीमत जानकर हर कोई हैरान रह गया है।

Share this Video

एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा को बीती रात (12 जुलाई) मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान मलाइका ब्राउन को-ऑर्ड सेट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। मलाइका के इस लुक ने फैंस का दिल जीत लिया। इसके साथ ही मलाइका के हाथ में एक ट्रॉली बैग भी था, जो काफी स्टाइलिश लग रहा था। इस बैग को देखने के बाद सोशल मीडिया पर इस ट्रॉली बैग की कीमत सामने आई, जिसे सुनने के बाद हर कोई हैरान रह गया। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि मलाइका का यह बेग 2 लाख से भी ज्यादा का है। जब से इसकी कीमत सामने आई, तब से लोग कहने लगे कि इतने में तो लोगों का सालभर का खर्च भी नहीं होता है।

आपको बता दें मलाइका को काफी हाई-फाई चीजों का शौक है। उन्हें अक्सर लग्जरी चीजों को कैरी करते हुए देखा जाता है। मलाइका अरोड़ा ने बतौर वीजे (वीडियो जॉकी) अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने साल 1998 में आई फिल्म 'दिल से' के छैया-छैया सॉन्ग से बॉलीवुड डेब्यू किया था। ये गाना ब्लॉकबस्टर साबित हुआ और इससे मलाइका को इंडस्ट्री में असली पहचान मिली।

और पढ़ें..

Jawan: शाहरुख खान के गंजे सिर पर डिकोड हुआ 1 खास टैटू, आपने देखा क्या लिखा है इसमें ?

Related Video