एयरपोर्ट पर मुंह छुपाए दिखे शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा, VIRAL VIDEO देख लोग बोले- कांड ही ऐसा किया है

राज कुंद्रा साल 2021 में उस वक्त खूब चर्चा में आ गए थे, जब उन पर पोर्न फ़िल्में बनाने और बेचने का आरोप लगा था। मामले में उनकी गिरफ्तारी हुई थी और वे दो महीने तक जेल में भी रहे थे।

Share this Video

एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) बुधवार रात मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। उनके साथ उनके पति राज कुंद्रा (Raj Kundra), बेटा वियान और बेटी शमिषा भी थीं। शिल्पा काफी खूबसूरत लग रही थीं। लेकिन इंटरनेट यूजर्स का ध्यान राज कुंद्रा पर गया है, जो हमेशा की तरह चेहरे पर मास्क लगाए हुए थे। उन्हें इस तरह देखकर इंटरनेट यूजर्स उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। मसलन, एक इंटरनेट यूजर ने लिखा है, "क्यों ऐसे काम करते हो कि चेहरा छुपाना पड़े।" एक यूजर का कमेंट है, "मुंह दिखाने के काबिल नहीं रहा बेचारा। कांड भी बड़ा किया था।" एक यूजर ने पूछा है, "इनके पति देव का घूंघट कब उठेगा।" एक यूजर ने लिखा है, "क्यों पोर्न कुंद्रा ने अपना चेहरा छुपाया है।" बता दें कि 2021 में राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी केस में गिरफ्तार हुए थे और उन्हें दो महीने तक मुंबई के बायकुला जेल में रहना पड़ा था। हालांकि, करीब 5 महीने पहले राज कुंद्रा ने एक सोशल मीडिया सेशन के दौरान कहा था कि उन्होंने कभी पोर्न मूवीज के लिए काम नहीं किया और ना ही वे कभी करेंगे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

और पढ़ें…

क्या जान से मारने की धमकी मिलने के बाद कोलकाता में शो करेंगे सलमान खान? सामने आई बड़ी अपडेट

शादी के दो साल बाद ही पति से तलाक ले रहीं राम चरण की बहन! ऐसे सामने आई उनके बिगाड़ की बात

नए गाने में दिखी अरविंद अकेला कल्लू और माही श्रीवास्तव की जबर्दस्त केमिस्ट्री, नोकझोंक ने जीता दर्शकों का दिल

'मैं उनके जैसे ही मुसलमान चाहता हूं', जानिए आखिर क्यों राज ठाकरे ने जावेद अख्तर पर दिया यह बड़ा बयान

Related Video