- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- कौन है 26 साल की यह पॉपुलर लावणी डांसर, जिसका प्राइवेट MMS हुआ इंटरनेट पर LEAK
कौन है 26 साल की यह पॉपुलर लावणी डांसर, जिसका प्राइवेट MMS हुआ इंटरनेट पर LEAK
एंटरटेनमेंट डेस्क. लावणी डांसर गौतमी पाटिल अचानक से चर्चा में आ गई हैं। दरअसल, इंटरनेट पर एक एमएमएस क्लिप वायरल हो रही है और दावा किया जा रहा है कि इसमें जो लड़की नजर आ रही है, वह गौतमी पाटिल है। वीडियो में लड़की के प्राइवेट पार्ट्स दिखाई दे रहे हैं।

बताया जा रहा है कि यह MMS वीडियो हाल ही में तब शूट किया गया, जब वे एक कार्यक्रम के दौरान कपड़े बदल रही थीं। वीडियो सामने आने के बाद गौतमी की रातों की नींद उड़ गई है। उन्होंने कभी ऐसा सोचा भी नहीं होगा कि वे इस तरह के साइबर अपराध की शिकार हो सकती हैं।
हालांकि, इस मामले में पुलिस ने तुरंत ही संज्ञान ले लिया और उन्होंने डांसर के ग्रुप के एक सदस्य के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है। पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ इंडियन पेनल कोड की धारा 354-C और इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट के संबंधित सेक्शंस के अंतर्गत FIR दर्ज कर ली गई है।
इस बीच महारष्ट्र महिला आयोग की अध्यक्ष रूपाली चाकणकर ने ट्विटर के जरिए बताया कि उन्होंने पुलिस से महिलाओं के खिलाफ होने वाले साइबर अपराधों को रोकने के लिए एक्शन प्रोग्राम अनाउंस करने की अपील की है।
जनवरी 2023 में गौतमी पाटिल की एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, जिसमें वे एक आदमी की पिटाई करती नजर आई थीं। जिस आदमी की पिटाई हो रही थी, उसने कथिततौर पर भीड़ का फायदा उठाकर उनके साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की थी।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वह वीडियो उससे भी 3 महीने पहले का बताया गया था, जो महाराष्ट्र के सांगली में हुए एक इवेंट का था।
बात गौतमी पाटिल की करें तो वे धुले की रहने वाली हैं। 26 साल की गौतमी नवम्बर 2022 में तब खूब चर्चा में रही थीं, जब उनके एक कार्यक्रम में एक वुजुर्ग की मौत हो गई थी।
हालांकि, गौतमी ने बाद में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया था और कहा था कि यह उनके डांस एक्ट के बाद घटी थी।
और पढ़ें…
स्वरा भास्कर ने शेयर की अपनी फ़िल्मी सुहागरात की तस्वीर, बताया आखिर किसने सजाई थी उनकी सेज
इस दिन आएगा आदित्य रॉय कपूर और मृणाल ठाकुर की 'गुमराह' का टीजर, तमिल फिल्म की है रीमेक
Women Day 2023: पुरुष प्रधान बॉलीवुड में महिलाओं का दबदबा, जानिए 10 सबसे अमीर एक्ट्रेसेस के बारे में
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।