यश की ‘टॉक्सिक’ रिलीज होते ही रुक्मिणी वसंत के एक सीन पर सोशल मीडिया में बहस छिड़ गई। कुछ दर्शकों ने इसे लेकर सवाल उठाए, वहीं फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली।
यश की मच अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक’ सिनेमाघरों में रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गई है। हालांकि इस बार सुर्खियों की वजह सिर्फ फिल्म का एक्शन, स्टार कास्ट या परफॉर्मेंस नहीं है। बल्कि फिल्म में साउथ इंडियन एक्ट्रे रुक्मिणी वसंत का एक बोल्ड सीन भी है, जिसे लेकर दर्शकों के एक वर्ग ने आपत्ति जताई है। सोशल मीडिया पर इस सीन को लेकर अलग-अलग तरह के रिएक्शन सामने आ रहे हैं। कुछ यूजर्स ने रुक्मिणी के किरदार और इस सीक्वेंस को लेकर सवाल उठाए, जबकि कुछ ने फिल्म की राइटिंग पर निशाना साधा। दूसरी ओर, ‘टॉक्सिक’ को लेकर ओवरऑल रिएक्शन भी बंटा हुआ नजर आ रहा है।
टॉक्सिक में रुक्मिणी वसंत के किस सीन पर मचा बवाल?
फिल्म में रुक्मिणी वसंत मेलिसा नाम का किरदार निभा रही हैं। फिल्म का एक सीन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उनका किरदार कंबल लपेटे हुए उठता दिखाई देता है। इसी सीक्वेंस को लेकर दर्शकों के एक वर्ग ने सवाल उठाए हैं। कुछ लोगों ने इसे किरदार को पेश करने का अजीब तरीका बताया, तो कुछ ने इस सीन को फिल्म में शामिल करने के क्रिएटिव फैसले पर ही सवाल खड़े किए।
यह भी पढ़ें : एडवांस बुकिंग में 'टॉक्सिक' ने तोड़ा 'धुरंधर 2' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की नं. 1 फिल्म
रुक्मिणी वसंत के सीन पर कैसे-कैसे रिएक्शन आए?
सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने रुक्मिणी वसंत के बोल्ड सीन को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की। एक यूजर ने लिखा, “‘टॉक्सिक’ में रुक्मिणी वसंत के लिए कोई किसिंग या लव-मेकिंग सीन नहीं है। लोग बेवजह कमेंट कर रहे हैं कि ‘हमें आपसे इसकी उम्मीद नहीं थी।’ यह सब सिर्फ इम्प्रेशन पाने के लिए किया जा रहा है। वैसे रुक्मिणी वसंत, आपको यह घटिया फिल्म कभी नहीं करनी चाहिए थी।”
एक अन्य यूजर ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, “रुक्कू, ये क्या है???” वहीं एक परेशान फैन ने लिखा, “मैं ऐसे सीन्स को कैसे समझूं? रुक्मिणी, मुझे सच में आपसे इसकी उम्मीद नहीं थी।”
क्या ‘टॉक्सिक’ में एडल्ट कंटेंट को लेकर पहले भी विवाद हुआ है?
हां, फिल्म की रिलीज से पहले भी इसके कंटेंट को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा हुई थी। यश और कियारा आडवाणी के गाने ‘तबाही’ में दोनों के बीच कुछ इंटिमेट मोमेंट्स दिखाए गए थे। इस वजह से गाने को लेकर भी ऑनलाइन बहस देखने को मिली थी। अब रुक्मिणी वसंत वाले सीन ने फिल्म के कंटेंट को लेकर चर्चा को फिर हवा दे दी है। फिलहाल रुक्मिणी वसंत या ‘टॉक्सिक’ के मेकर्स की तरफ से इस खास सीन को लेकर कोई सार्वजनिक बयान सामने नहीं आया है।
यह भी पढ़ें : Toxic Film Review: यश का स्वैग फुल ऑन, लेकिन यहां कमज़ोर पड़ गई ‘टॉक्सिक’
रिलीज के बाद ‘टॉक्सिक’ को कैसी प्रतिक्रिया मिल रही है?
26 अगस्त को रिलीज के बाद ‘टॉक्सिक’ को दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। कुछ दर्शकों ने फिल्म के पहले हिस्से की तारीफ की है। एक दर्शक ने इसे “अपने आप में एक अलग दुनिया” बताया और फिल्म की लीडिंग महिलाओं को मिले मजबूत रोल्स की तारीफ की। दूसरी तरफ, कुछ दर्शक फिल्म से काफी निराश नजर आए। एक रिएक्शन में इसे “दशक की सबसे बड़ी डिजास्टर” तक बताया गया। वहीं एक अन्य दर्शक ने फिल्म के पहले हाफ को “सीधे तौर पर टॉर्चर” करार दिया।
