Malai Peda Tips: तुलसी विवाह के दिन भगवान विष्णु और मां तुलसी को सफेद भोग चढ़ाया जाता है। जानें घर पर हलवाई स्टाइल में मलाई पेड़ा बनाने की आसान रेसिपी। सिर्फ 1 लीटर दूध और थोड़े से घी से बनाएं स्वादिष्ट पेड़ा।

Tulsi Vivah Bhog Sweet: तुलसी विवाह के दिन देवी मां तुलसी और भगवान विष्णु की आराधना की जाती है। आपको बताते चलें कि विष्णु भगवान और तुलसी मां को सफेद रंग का भोग बेहद पसंद है। आप इस खास मौके पर मलाई के पेड़े बना सकती हैं। बाजार से खरीदने के बजाय घर में ही स्वादिष्ट पेड़ा बनाएं। जानते हैं कैसे हलवाई स्टाइल में स्वादिष्ट पेड़ा बनाए जा सकते हैं और किन बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

1 लीटर दूध से बनाएं स्वादिष्ट पेड़ा

घर में पेड़ा बनाने के लिए अक्सर लोग जल्दबाजी में मिल्क पाउडर का इस्तेमाल करते हैं। अगर आप घर में ही स्वादिष्ट मलाई पेड़ा बनाना चाहते हैं, तो इसको पारंपरिक रूप से जरूर बनाएं। इसके लिए आप एक लीटर फुल फैट दूध का इस्तेमाल करें। एक मोटे तले की कढ़ाई लें और उसमें एक चम्मच पानी के डालने के बाद दूध डालें। आपको इसे तब तक चलाना है, जब तक कि ये गाढ़ा ना हो जाए। इस बात का ध्यान रखें कि 10 मिनट तक चलाने के बाद जब दूध उबालने लगे, तभी उसमें करीब 80 ग्राम चीनी डाल दें। आप चीनी की मात्रा कम या ज्यादा स्वादानुसार कर सकते हैं।

और पढ़ें: पनीर बनाते वक्त आए प्रॉब्लम तो चुनें ये 5 सिंपल टिप्स, डिश बनेगी बेहद स्वादिष्ट

मलाई की जगह करें घी का इस्तेमाल

जब फूल फैट क्रीम दूध को देर तक कढ़ाई में पकाया जाता है, तो मलाई भी बन जाती है और इस मलाई को चलाते-चलाते दूध गाढ़ा हो जाता है। अब इसमें आपको अलग से मलाई डालने की जरूरत नहीं। आप सिर्फ एक चम्मच घी का इस्तेमाल करें। ऐसा करने से पेड़े चिकने और स्वादिष्ट बनेंगे।

फ्रिज में जरूर करें ठंडा

जब दूध पूरी तरीके से गाढ़ा हो जाए और घी भी उसमें अच्छी तरीके से मिल जाए तब, आपको गैस बंद कर देनी चाहिए। फिर पेड़े की सामग्री को पूरी कढ़ाई में फैला देना चाहिए। इससे ठंडा करने में मदद मिलेगी। फिर एक प्लेट में इसे निकाल लें और आटे की तरह कुछ देर गूंथे। इसे प्लेट में फैला कर फ्रिज में करीब 15 मिनट के लिए रख दें। ऐसा करने से यह आसानी से सेट हो जाता है। इसके लड्डू या पेड़े बनाने आसान हो जाते हैं।

और पढ़ें: सफेद दिखने वाला गोभी हो सकता है स्लो प्वाइजन, इस तरह से साफ करें गंदगी और कीड़े

YouTube video player