Raw vs Boiled Beetroot: जानें कौन देता है ज्यादा न्यूट्रिशन
Raw vs Boiled Beetroot: चुकंदर को सुपरफूड कहा गया है। यह फूड सेहत से भरपूर होता है। दुनिया भर में लोग इसे खाना पसंद करते हैं।अक्सर मन में सवाल होता है कि कच्चा या उबले हुए चुकंदर में से कौन सा फायदेमंद हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में।

चुकंदर ना सिर्फ शरीर में खून बढ़ाने का काम करता है, बल्कि इम्यूनिटी, ब्लड फ्लो और एनर्जी लेवल को भी बेहतर करता है। सवाल है कि चुकंदर को कच्चा खाना चाहिए या फिर उबालकर। आइए जानते हैं दोनों के पोषण मूल्य और लाभ।

चुकंदर खाने के फायदे
चुकंदर कम कैलोरी और हाई फाइबर वाला फूड है, जो वजन घटाने में मदद करता है। इसमें फोलेट (Vitamin B9),आयरन, पोटैशियम,मैग्नीशियम,विटामिन C,फोलेट शरीर में होमोसिस्टीन लेवल को कम करता है, जिससे दिल की बीमारियों का खतरा घटता है।
कच्चे चुकंदर में क्या है खास?
पोषण मूल्य (100 ग्राम में) में कैलोरी -43 ,कार्ब्स: 9.6 ग्राम,फाइबर: 2.8 ग्राम,शुगर: 6.8 ग्राम,प्रोटीन: 1.6 ग्राम,पोटैशियम: 325 mg,आयरन: 0.8 mg,फोलेट: 109 mg,विटामिन C: 4.9 mg
चुकंदर खाने के फायदे
चुकंदर खाने से पाचन बेहतर होता है। फोलेट सेल ग्रोथ और दिल की सेहत को सपोर्ट करता है।विटामिन C इम्यूनिटी और स्किन के लिए फायदेमंद होता है। बेटालेन एंटीऑक्सीडेंट्स सूजन कम करते हैं। नैचुरल नाइट्रेट्स से ब्लड प्रेशर कंट्रोल होता है और स्टैमिना बढ़ता है
उबले चुकंदर में क्या है?
पोषण मूल्य (100 ग्राम में):
कैलोरी: 44
कार्ब्स: 10.0 ग्राम
फाइबर: 2.0 ग्राम
प्रोटीन: 1.6 ग्राम
आयरन: 0.8 mg
पोटैशियम: 300 mg
फोलेट: 80-100 माइक्रोग्राम
उबले चुकंदर खाने के फायदे
जरूरी मिनरल्स (आयरन, पोटैशियम, मैग्नीशियम) को बनाए रखता है। उबालने से विटामिन C कुछ कम हो जाता है लेकिन नाइट्रेट्स मौजूद रहते हैं। इसके साथ फोलेट बना रहता है जो दिमाग और सेल रिपेयर के लिए ज़रूरी है। उबला चुकंदर पचाने में आसान होता है और बुज़ुर्गों के लिए अच्छा ऑप्शन हैं।
कौन ज़्यादा पौष्टिक है – कच्चा या उबला चुकंदर?
विशेषज्ञों के अनुसार, कच्चा चुकंदर पोषण के मामले में अधिक फायदेमंद है क्योंकि इसमें विटामिन सी ज्यादा रहता है। एंटीऑक्सीडेंट्स नष्ट नहीं होते। नाइट्रेट्स पूरी मात्रा में मौजूद रहते हैं। हालांकि, उबला हुआ चुकंदर भी हेल्दी होता है, खासकर यदि उसे कम पानी में और ज़्यादा देर तक न उबाला जाए।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

