नई दिल्ली. बढ़ती उम्र के साथ चेहरे पर झुर्रियां दिखना लाजमी है। खुद को जवां रखने के लिए ब्यूटी प्रोडक्टस के साथ नई-नई टेक्निक्स भी सामने आ रही हैं। लड़कियां खूबसूरत दिखने के लिए न सिर्फ मेकअप इस्तेमाल करती हैं बल्कि कई अलग तरह के फेशियल भी कवाती हैं। पिछले कुछ सालों में एक हैरान कर देने वाला फेशियल भी सामने आया है। ये खून से किया जाना वाला फेशियल हैं। चेहरे पर सुईं चुभाकर खून निकालकर ये फेशियल किया जाता है। ये दर्दनाक फेशियल लड़कियां मजे से करवा रही हैं। सिर्फ खूबसूरत और बढ़ती उम्र में भी जवान दिखने के लिए वो ये खौफनाक तरीका आजमा रही हैं। आइए जानते हैं आखिर ब्लड फेशियल (Blood Facial/Vampire Facial) क्या है?