मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के टीकमगढ़ (Tikamgarh) के रामनगर में संबंध बनाने के दौरान पति-पत्नी में झगड़ा (Husband Wife Clash) हो गया। इस दौरान पत्नी ने पति के प्राइवेट पार्ट (Private Part) पर ब्लेड से हमला कर दिया। इसमें पति बुरी तरह जख्मी हो गया है। उसे इलाज के लिए झांसी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब युवक ने पुलिस से पत्नी की शिकायत की है। 

टीकमगढ़। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के टीकमगढ़ (Tikamgarh)जिले में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां शारीरिक संबंध (Physical relationship) बनाने के दौरान पति-पत्नी में झगड़ा हो गया है। इससे गुस्से में आकर पत्नी ने ब्लेड से पति के प्राइवेट पार्ट (Private Part) पर हमला कर दिया। इससे युवक बुरी तरह लहूलुहान हो गया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे इलाज के लिए झांसी रिफर किया गया है। घटना जतारा (Jatara) पुलिस थाना क्षेत्र के रामनगर (Ramnagar) की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जानकारी के मुताबिक, रामनगर निवासी शख्स ने बताया कि करीब चार-पांच दिन पहले उसका पत्नी से कुछ विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते दोनों में लड़ाई हुई, लेकिन कुछ दिन पहले दोनों में सुलह भी हो गई थी। इसके बाद पति-पत्नी दोनों घर पर हंसी-खुशी रह रहे थे। बीते रोज रात में दोनों संबंध बना रहे थे, इसी दौरान पत्नी ने ब्लेड से प्राइवेट पार्ट काट दिया। घटना में वह बुरी तरह लहूलुहान हो गया। घायल अवस्था में पीड़ित ने परिजन को बताया। इसके बाद इलाज के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज लेकर गए, वहां उसका इलाज किया गया। अब वह स्वस्थ हुआ तो परिजन के साथ जतारा थाने में पत्नी की शिकायत करने आया है।

12 दिसंबर को केस दर्ज, स्वस्थ होने पर थाने पहुंचा पीड़ित पति
जतारा पुलिस ने पति की शिकायत पर आरोपी पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जतारा के स्वास्थ्य केंद्र डॉक्टर सुरेश कुमार शर्मा ने बताया कि धारदार वस्तु से प्राइवेट पार्ट काटा गया था। मामले में जतारा थाने के एएसआई रवि कुशवाहा ने बताया कि फरियादी की लिखित शिकायत पर 12 दिसंबर को धारा 324 के तहत केस दर्ज कर लिया गया और पीड़ित को मेडिकल कराने के लिए स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। अब डॉक्टर की रिपोर्ट आने पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

पति बोला- पता नहीं ऐसा क्यों किया...
पीड़ित पति ने बताया कि उसकी शादी को अभी तीन साल भी पूरे नहीं हुए हैं। पत्नी के हमले से प्राइवेट पार्ट को ज्यादा नुकसान पहुंचा है। इसकी वजह से उसकी हालत गंभीर है। युवक का कहना था कि रात में संबंध बनाने के दौरान पत्नी ने ब्लेड से हमला किया है। इससे ज्यादा खून बहने लगा था। घटना को लेकर पति ने रविवार शाम को ही थाने में आवेदन दिया था। पत्नी अभी ससुराल में ही रह रही है। वहीं, इलाज कर रहे डॉक्टर ने कहा कि इस मामले में सीरियस केस बनता है। पति ने कहा है कि मुझे नहीं पता कि उसने ऐसा क्यों किया है। 2019 में हमारी शादी हुई है। पहले हमने दोनों में झगड़ा होता था। अब तक सारी चीजें ठीक थीं।

Jaipur: गर्लफ्रेंड ने बॉयफ्रेंड का प्राइवेट पार्ट काटा, फिर भागी, होश आने पर लड़के ने पूछा तो बोली- I am sorry

ये कैसा बाप? रेप नहीं कर पाया तो 6 साल की बच्ची के प्राइवेट पार्ट में लकड़ी डाल दी, घर में लहूलुहान मिली बच्ची

Shocking: Rajasthan में शराब पार्टी के बीच निकला सांप, तीनों दोस्तों ने भूनकर खाया, हालत बिगड़ी

मध्य प्रदेश के इस गांव में भूतों का ऐसा खौफ, वीरान हो गया 100 घरों वाला गांव, बचे सिर्फ 4 लोग, जानें मामला

प्यार की सजा! ​​​​​​55 साल के पिता ने 25 की बेटी से किया रेप-फिर मर्डर, बोला-तूने जो किया, वही तुझे देता हूं

गजब! महिला IPS का कीमती पेन खोया तो ढूंढने में लगा दीं पुलिस टीमें, लोगों से पूछताछ, CCTV कैमरे भी खंगाले

Shocking News: झांसी में 4 साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या, शव घर की अलमारी में बंद मिला