चंद्रयान-3: लैंडर पोजिशन डिटेक्शन कैमरा ने ली चंद्रमा की तस्वीरें, ISRO ने शेयर किया नया वीडियो
इसरो की ओर से चंद्रमा की सतह का एक और वीडियो जारी किया गया है। बताया गया कि यह फोटोज चंद्रयान 3 के लैंडर पोजिशन डिटेक्शन कैमरा से ली गई है। यह वीडियो इसरो ने ट्विटर पर साझा किया है।
चंद्रयान-3 के लैंडर पोजिशन डिटेक्शन कैमरा (एलपीडीसी) द्वारा 15 अगस्त को चंद्रमा की तस्वीरें ली गईं। इन तस्वीरों से जुड़ा हुआ एक वीडियो इसरो की ओर से शुक्रवार 18 अगस्त को ट्विटर पर साझा किया गया।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source
