Sanjay Singh की गिरफ्तारी मामले में INDIA गठबंधन से हो गई बड़ी चूक! BJP को मिल गया फायदा

आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी मामले में INDIA गठबंधन में तालमेल की कमी साफतौर पर उजागर हुई। इसी के साथ न्यूजक्लिक मामले में भी गठबंधन ने ज्वाइंट स्टेटमेंट तक नहीं दिया।

Share this Video

आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी मामले में इंडिया गठबंधन एनडीए सरकार को बैकफुट पर ला सकता था। हालांकि तालमेल का आभाव या संगठन भाव न होने के चलते अनजाने में बड़ी गलती हो गई है। इंडिया गठबंधन एक बड़े मौके से चूक गया है। गठबंधन की सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस भी इस मामले में अपना बड़प्पन दिखाने से चूक गई। यहां कांग्रेस पंजाब में हुई कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी का बदला लेते हुए नजर आई। लिहाजा गठबंधन के दलो में एकजुटता न होने पर सरकार पर भी कोई विशेष दबाव नहीं बनाया जा सका। यहां तक संजय सिंह की गिरफ्तारी या न्यूजक्लिक मामले में गठबंधन का ज्वाइंट स्टेटमेंट तक नहीं आया। 

Related Video