
'पाकिस्तान में ऐसा कोई ठिकाना नहीं... हम घर में घुसकर मारेंगे' आदमपुर एयरबेस से बोले PM Modi
पीएम नरेंद्र मोदी ने आदमपुर एयरबेस पहुंचकर जवानों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सेना के जवानों ने देशवासियों का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। जब हमारी बहनों बेटियों का सिंदूर छीना गया तो हमने आतंकियों के फन को उनके घर में घुसकर कुचल दिया। वो कायरों की तरह छिपकर आए थे लेकिन वह यह भूल गए कि उन्होंने जिसे ललकारा है वो हिंद की सेना है।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source
