मोदी और योगी ने दी अमित शाह को जन्मदिन की बधाई, जानिए राजनाथ-शिवराज ने क्या कहा?

Share this Video

भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आज जन्मदिन है। शाह 61 वर्ष के हो गए हैं, और इस मौके पर उन्हें देशभर से शुभकामनाएं मिल रही हैं।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स (Twitter) हैंडल पर लिखा—“गृह मंत्री श्री अमित शाह जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। जनसेवा के प्रति उनका समर्पण और परिश्रमी स्वभाव सर्वत्र प्रशंसित है। उन्होंने भारत की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने और प्रत्येक भारतीय की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सराहनीय कार्य किया है। मैं उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना करता हूँ।”रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी शुभकामनाएं देते हुए कहा—“केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी स्वभाव से अत्यंत परिश्रमी और दृढ़ संकल्प वाले नेता हैं। देश में शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने में उनका योगदान अभूतपूर्व है। मैं ईश्वर से उनके दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना करता हूँ।”

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Related Video