Abhijeet Dipke Detained Video: अभिजीत को पुलिस ने जबरन लिया हिरासत में, गाड़ी के आगे लेटे समर्थक

Share this Video

दिल्ली में 16 अक्टूबर को तिरंगा लेकर जा रहे अभिजीत दिपके को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए जाने के बाद हंगामे की स्थिति बन गई। वीडियो में दिपके पुलिस से सवाल करते नजर आते हैं कि उन्होंने कौन-सा कानून तोड़ा है और उन्हें किस आधार पर हिरासत में लिया जा रहा है। पुलिस की ओर से इसे प्रिवेंटिव एक्शन बताया जाता सुनाई देता है। वहीं, मौके पर मौजूद प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि दिपके तिरंगा लेकर जा रहे थे और उन्हें रोकना गलत है। कुछ प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर बदसलूकी के आरोप भी लगाए। आखिर मौके पर क्या हुआ और पुलिस ने क्या कहा?

Related Video