
Atiq Ahmad के पास खोदी गई अबान की कब्र, शव पहुंचने पर ऐसा दिखा माहौल!
अतीक अहमद के बेटे अबान का शव प्रयागराज पहुंचा। इस बीच सुपुर्द ए खाक के लिए अबान की कब्र कसारी-मसारी में अतीक की कब्र के पास ही खोदी गई है। मौके पर काफी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती भी की गई है। मौके पर रिश्तेदारों और तमाम समर्थकों का जमावड़ा भी है। इस बीच जेल में बंद अबान के भाई का हाल भी बेहाल है। वह रातभर भाई की मौत के गम में परेशान रहा।