
Bihar Board Topper: मैट्रिक में टॉपर्स की चमक गई किस्मत, सभी 139 को क्या-क्या मिलेगा?
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने वर्ष 2026 का मैट्रिक रिजल्ट जारी कर दिया है। इस बार टॉपर्स की चर्चा सबसे ज्यादा है क्योंकि दो छात्राओं ने बराबर अंक हासिल कर पहला स्थान साझा किया। बोर्ड ने टॉप करने वाले छात्रों के लिए इनाम और छात्रवृत्ति की भी घोषणा की है। टॉप 10 में आने वाले कुल 139 छात्रों को लैपटॉप, मेडल, प्रशस्ति पत्र और नकद पुरस्कार दिए जाएंगे।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source
