
YAMUNA NEWS: नाव पर खड़े होकर अचानक यमुना में कूदे BJP सांसद मनोज तिवारी, देखिए फिर क्या हुआ
दिल्ली में यमुना नदी की हालत का जायजा लेने पहुंचे बीजेपी सांसद मनोज तिवारी का एक वीडियो सामने आया है। सोनिया विहार में निरीक्षण के दौरान मनोज तिवारी नाव से यमुना में उतरते और पानी में गोता लगाते नजर आए। यमुना की स्थिति और प्रदूषण को लेकर दिल्ली में लगातार चर्चा होती रही है। ऐसे में सांसद का नदी में उतरकर जायजा लेना चर्चा का विषय बन गया है। आखिर मनोज तिवारी यमुना की हालत देखने क्यों पहुंचे? नदी की स्थिति कैसी है और इस निरीक्षण के दौरान क्या-क्या हुआ? देखिए इस रिपोर्ट में।