CBSE 12th Re-Evaluation: बार-बार क्यों आ रहा ERROR ? CBSE ने बताई असली वजह

Share this Video

सीबीएसई ने स्पष्ट किया है कि पोस्ट-रिजल्ट सर्विसेज पोर्टल पर दिखाई देने वाला 'Roll Number Not Found' संदेश किसी तकनीकी समस्या का परिणाम नहीं है। यह एरर उन छात्रों को दिख रहा है जिन्होंने पहले चरण में अपनी उत्तर पुस्तिका की स्कैन कॉपी प्राप्त करने के लिए आवेदन नहीं किया था। बोर्ड के अनुसार पुनर्मूल्यांकन और उत्तरों में त्रुटियों के सत्यापन जैसी सेवाएं केवल उन्हीं विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध थीं जिन्होंने स्कैन कॉपी के लिए आवेदन किया था, इसलिए अन्य छात्र इन सेवाओं का उपयोग नहीं कर सकते और उन्हें यह संदेश दिखाई दे सकता है।

Related Video