
कॉकरोच जनता पार्टी का संसद मार्चः भारी पुलिस बल तैनात, प्रदर्शनकारियों का भी जोश हाई
संसद का मानसून सत्र आज, सोमवार से शुरू हो रहा है। लेकिन सत्र की शुरुआत से पहले ही देश की राजधानी दिल्ली को एक अभेद्य किले में बदल दिया गया है। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने आज जंतर-मंतर से संसद भवन तक 'चलो संसद' मार्च का एलान किया है। यह प्रदर्शन देश के एजुकेशन सिस्टम में सुधार और NEET परीक्षा में हुई धांधली को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग के लिए किया जा रहा है। दिल्ली पुलिस और खुफिया एजेंसियां कोई भी रिस्क नहीं लेना चाहतीं। पुलिस हर एक घंटे में जंतर-मंतर पर जुटने वाली भीड़ का अपडेट ले रही है ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत एक्शन लिया जा सके।