CYCLONE ALERT: आंध्र प्रदेश में Murasu ने मचाई भारी तबाही, 120 KM की रफ्तार से चली हवाएं!

Share this Video

भारत के पूर्वी तट पर एक और चक्रवाती तूफान ने दस्तक दे दी है। बंगाल की खाड़ी से उठा Cyclone Murasu मंगलवार सुबह आंध्र प्रदेश के तट से टकराया। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, तूफान ने सुबह 3:30 से 5:30 बजे के बीच लैंडफॉल किया। इस दौरान 100 से 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं, जबकि हवा के झोंकों की गति 120 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच गई। ओंगोल, बापटला और आसपास के इलाकों में तेज बारिश, जलभराव और उखड़े पेड़ों की तस्वीरें सामने आई हैं। समुद्र में ऊंची लहरें उठीं और कई मछुआरों की नावों तथा समुद्र तट के पास बने घरों को नुकसान पहुंचा। प्रशासन ने हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। फिलहाल किसी की मौत या घायल होने की सूचना नहीं है। मौसम विभाग ने कई इलाकों में बारिश जारी रहने की चेतावनी दी है।

Related Video